
भाेपाल। आज यानि साेमवार काे अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है। हर साल 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। इसकी स्थापना 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से की गई थी, जिसमें सरकारों को लोकतंत्र को मजबूत और समेकित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस' की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम भारत के लोगों के समन्वित प्रयासों से सामाजिक समरसता, सद्भाव और सर्वसम्मति के उच्चतम मूल्यों का लोकतंत्रात्मक गणराज्य स्थापित किया गया है। आइए हम सब सुरक्षा और सम्मान से युक्त भारतीय संविधान के साथ नागरिकों की समृद्धि के लिए इस दायित्व के प्रति अनवरत संकल्पित रहें।
You may also like
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने की अंडर-19 खिलाड़ियों से मुलाकात, देखें फोटो
कानपुर में Barawafat जुलूस के दौरान 'I Love Muhammad' बोर्ड से पैदा हुआ तनाव, 24 लोगों पर FIR दर्ज; अब तक क्या-क्या हुआ?
'मैं सनातनी लड़की होकर कहती हूं I Love Prophet Muhammad, जिसको FIR करना है कर दो'; UP के कानपुर में क्यों हो रहा ये बवाल?
देश में कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा देने से होगा नुकसान: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस को सौंपने की ट्रंप की मांग ठुकराई, रक्षा मंत्री बोले- 20 साल तक लड़ने को तैयार