देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। इस वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक कुल 15,924 पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की, जिसमें 416 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 33 लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। समुद्रतल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में करीब 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को बंद की जाती है। इस साल यहां 15924 पर्यटकों ने सैर की। रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कम पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं।
You may also like

'अनंत सिंह ने गोली मारने के बाद बॉडी को हिला कर देखा... जिंदा है या मर गया', दुलारचंद हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा

मोकामा हत्याकांड पर बोले उदित राज, बिहार में जंगलराज की पराकाष्ठा

गाजा में बीच रास्ते पर रसद से भरा ट्रक लूटा? अमेरिका ने जारी किया वीडियो तो हमास ने आरोप से किया इनकार –

Bigg Boss 19 Nominations: इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 5 सदस्य, जोड़ियो में घरवालों ने निकाली खुन्नस

IND W vs SA W: जो कोई जोड़ी नहीं कर पाई थी वो स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने किया, फाइनल में रचा इतिहास




