भाेपाल। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन और महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज यानी बुधवार काे (15 अक्टूबर) को जयंती है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। देश और दुनिया में उनके करोड़ों प्रशंसक उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में कहा महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित, 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने का सपना देखा और इस संकल्प की सिद्धि हेतु जीवन समर्पित किया।
You may also like
बिहार चुनाव : मैथिली ठाकुर ने टिकट मिलने पर भाजपा नेतृत्व का जताया आभार
अपने कार्यों से दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने में ही सफलता : राज्यपाल पटेल
मप्र में 13890 किलोग्राम मिलावटी खाद्य सामग्री जप्त, 7 संस्थानों के लाइसेंस निरस्त
दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : राजस्व मंत्री वर्मा
कॉमनवेल्थ गेम्स: जसपाल राणा के नाम सर्वाधिक पदक, दूसरे और तीसरे नंबर पर इन दिग्गजों का नाम