भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को सुबह 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में योगाभ्यास के कार्यक्रम हुए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा प्रदेश योगमय नजर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अटल पथ पर योगाभ्यास किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर पहली बार हुए योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सभी जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण भी किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत प्रदेशभर में कार्यक्रम हुए। योग दिवस का राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम सुबह छह बजे भोपाल के टीटी नगर स्थित अटल पथ पर आयोजित हुआ। एक पृथ्वी - एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर यह वृहद आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ योग किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं और कुष्ठ रोगी भी शामिल हुए। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए इस अवसर पर प्रमुख सचिव आयुष सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलों के कार्यक्रम में मंत्रीगण शामिल हुए। देवास में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के राजवाड़ा में, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर धार के मांडव में शामिल हुईं। उज्जैन में राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, ग्वालियर में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए।
प्रदेश में योग दिवस पर कई जगह पर थीम पर आधारित कार्यक्रम हुए। हिल स्टेशन पचमढ़ी में प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में स्थानीय लोगों योग किया। इस दौरान यहां कोहरा छाया हुआ था। खजुराहो में योग के दौरान हल्की बारिश होने लगी, लेकिन लोगों ने योगाभ्यास जारी रखा।
You may also like
Aadhaar Card Tips- क्या आपने अभितक नहीं बनवाया बच्चे का आधार कार्ड, जानिए इसका प्रोसेस
Bank Account Tips- भूलकर भी ना करना ये गलतियां, वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा फ्रीज
सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार
Loan Tips- क्या लोन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये तरकीब
विद्या बालन ने तिरुपति मंदिर में की भगवान वेंकटेश्वर की पूजा, फैंस ने किया स्वागत