Top News
Next Story
Newszop

Udaipur तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में, गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग बंद

Send Push

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर के गोगुंदा में 3 किलोमीटर के दायरे में लेपर्ड द्वारा 2 लोगों को मारने की घटना बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण रोड के बीच में पत्थर लगाकर वहां एकत्रित हो गए। साथ ही आने-जाने वाले वाहनों रोक दिया गया। मृतक के परिजन मुआवजा देने और लेपर्ड को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग पर अड़े हैं। मांग पूरी नहीं होने तक मार्ग बंद रखने की चेतावनी दी है।इधर, एक दिन पहले एक महिला सहित दो जनों को मारने के बाद लेपर्ड उसी रात घटना स्थल से करीब 600 मीटर दूर सोलरिया गांव में घूमता नजर आया। यहां ग्रामीणों की लेपर्ड पर नजर पड़ी वे डंडा लेकर लेपर्ड को भगाने के लिए दौड़े। लेपर्ड के डर की वजह से ग्रामीणों ने रातभर गश्त दी।

आसपास गांव में दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

एक दिन पहले लेपर्ड द्वारा दो जनों को मारने की घटना के बाद आसपास गांवों में दहशत का माहौल है। लोग जंगल के आसपास और रात के समय बाहर निकलने से डर रहे है। वहीं, वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है लेकिन लेपर्ड कहीं नजर नहीं आया।

जिस लेपर्ड ने नाबालिग लड़की को मारा, उसी ने युवक की जान ली

गुरुवार को गोगुंदा के उंडीथल गांव के पास घने जंगल में 16 साल की नाबालिग का शव पड़ा मिला था। लड़की जंगल में बकरी चराने गई थी। तभी लेपर्ड ने उस पर हमला कर दिया। लेपर्ड नाबालिग लड़की का हाथ चबा गया। उसके मुंह, पीठ और छाती को भी लेपर्ड ने बुरी तरह से नोच लिया। गुरुवार देर शाम करीब करीब 6:30 बजे इस जगह से 3 किमी दूर भेवड़िया गांव में खेतों में गए युवक पर भी लेपर्ड ने हमला कर दिया।नुकीले पंजों से उसकी गर्दन और सीने पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। संभावना है कि एक ही लेपर्ड ने दोनों के शिकार बनाया। एक ही दिन में लेपर्ड की हमले से दो मौत होने के बाद आसपास ग्रामीण आक्रोशित हैं और लेपर्ड को पकड़ने की मांग पर अड़े हैं।

Loving Newspoint? Download the app now