Next Story
Newszop

साली के प्रेम संबंध से नाराज़ जीजा ने की प्रेमी की हत्या! हत्याकांड में पत्नी बनी बराबर की भागीदार, दंपति गिरफ्तार

Send Push

जायल के बहुचर्चित सहदेव जाट हत्याकांड के मुख्य आरोपी महिपाल जाट व उसकी पत्नी ललिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार थे। अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों को नागौर से पकड़ा। ललिता मामले में आत्महत्या करने वाली करिश्मा की बड़ी बहन है। करिश्मा (महिपाल जाट की साली) सहदेव से शादी करने के बाद उसके साथ रह रही थी। इससे उसके परिजन नाराज थे। इसी वजह से महिपाल व ललिता ने सहदेव की हत्या की साजिश रची। मृतक का पिता व चाचा अभी फरार हैं। थाना प्रभारी शंभू सिंह शेखावत ने बताया कि जायल के सहदेव जाट के अपहरण व हत्या के मामले में अब तक फरार चल रहे मुख्य आरोपी नागौर के कुचेरा खेड़ा निवासी महिपाल जाट व उसकी पत्नी ललिता को नागौर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार महिपाल व उसकी पत्नी ललिता ने अपने जीजा व साले सहदेव जाट को अजमेर से अपहरण कर सबक सिखाने की साजिश रची थी। महिपाल ने अपने ससुर व चाचा ससुर की मदद से सहदेव को पुरानी आरपीएससी बिल्डिंग के सामने से अगवा कर उसकी हत्या कर शव को जायल तेजासर के पास खेत में फेंक दिया।

सहदेव भाकर व करिश्मा

इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जायल निवासी कुन्ना राम (53), धारणा निवासी ओमप्रकाश (40), करिश्मा के चाचा राम किशोर जाट (33), नागौर खाटू कसनाऊ निवासी बोलेरो कैंपर चालक कैलाश राम जाट को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। चारों न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस मामले में सहदेव की प्रेमिका व पत्नी करिश्मा के पिता बस्तीराम जाट, चाचा रामप्रताप व अन्य की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि करिश्मा ने 26 जून को अपने प्रेमी व पति सहदेव जाट की हत्या करने के बाद ससुराल में आत्महत्या कर ली थी।

यह है मामला

पुलिस के अनुसार 14 जून को नागौर जिले के रोल रातंगा निवासी रामदेव जाट (60) ने रिपोर्ट दी कि 12 जून को उसका बेटा सहदेव जाट (28) परीक्षा देने अजमेर आया था। 13 जून को वह अजमेर सेंट्रल बस स्टैंड से घर के लिए निकला। यहां अजमेर बस स्टैंड पर उसी समय उसके बेटे की पत्नी करिश्मा के साले महिपाल और उसकी पत्नी ललिता उससे मिले। आपसी विवाद के बाद चाचा ससुर रामकिशोर, ससुर बस्तीराम और कुन्नाराम रलिया ने उसका अपहरण कर लिया। 14 जून की शाम को सहदेव का शव जायल तेजासर के पास एक खेत में पड़ा मिला। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे रची गई साजिश

मामले के अनुसार सहदेव 13 जून को नर्सिंग ग्रेड द्वितीय की परीक्षा देने अजमेर आया था। इसी दौरान उसकी बड़ी साली ललिता भी अपने पति महिपाल जाट के साथ परीक्षा देने अजमेर आ गई। ललिता और महिपाल ने सहदेव को अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर देखा। यहां उनका विवाद हुआ। महिपाल और ललिता ने अपने पिता और रिश्तेदारों को सहदेव के अजमेर में होने की सूचना दी। महिपाल और ललिता ने सहदेव के अपहरण की साजिश रची और अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। आरोपियों ने सहदेव को पुरानी आरपीएससी बिल्डिंग के सामने से अगवा कर लिया।

Loving Newspoint? Download the app now