Top News
Next Story
Newszop

Jhalawar पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट

Send Push

झालावाड़ न्यूज़ डेस्क, झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के सांगरिया गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में सुनेल पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके प्रेमी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। 17 सितंबर को घर में युवक का शव मिला था।सांगरिया निवासी शिवराज सिंह की हत्या उसी की पत्नी किरण कंवर और गांव के ही सुरेंद्र उर्फ सुंदर पुत्र गोपाल सिंह ने की थी। उसकी भतीजी ने रात को उसकी मां को फर्श पर खून साफ करते हुए भी देखा था, जबकि उसके पिता दूसरे कमरे में खून में लथपथ पड़े थे।

image

सुनेल थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी किरण कंवर ने बताया कि उसका गांव के ही सांगरिया निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ सुंदर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस पर उसका पति शिवराज सिंह आपत्ति जताता था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी किरण और प्रेमी सुरेंद्र सिंह ने 16 सितंबर की रात शिवराज के सिर पर हथौड़े से मारा। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इससे भी उसकी मौत नहीं होने पर पानी गर्म करने वाली रॉड से करंट लगाया। मृतक की बेटी सुबह पिता को उठाने गई तो उसके हाथ में हीटर का तार बंधा हुआ देखा था। दोनों के बीच करीब तीन चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Loving Newspoint? Download the app now