Next Story
Newszop

सीजफायर के बावजूद राजस्थान में अलर्ट जारी! बाड़मेर-जैसलमेर में अचानक ब्लैकआउट, जोधपुर भी रात से अंधेरे में डूबेगा

Send Push

भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हो गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार शाम को विशेष ब्रीफिंग में इसकी घोषणा की। हालांकि, राजस्थान अभी भी अलर्ट मोड पर है। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में आज भी ब्लैकआउट है।

राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती जिले बाड़मेर में शनिवार रात करीब 8.15 बजे तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट लगा दिया गया है। जैसलमेर में भी तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट कर दिया गया है। यहां सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहा है। जोधपुर में आज रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। हालांकि, इससे पहले जोधपुर से ब्लैकआउट हटा लिया गया था। अनूपगढ़ में भी ब्लैकआउट लगाया गया है।

ब्लैकआउट नहीं हटाया गया

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी एहतियात के तौर पर जोधपुर शहर से ब्लैकआउट नहीं हटाया गया है। जिला कलेक्टर और नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा), जोधपुर के आदेशानुसार आज 10 मई की रात को ब्लैकआउट लगाया जाएगा। ब्लैकआउट का समय शनिवार रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा। इसमें लिखा है कि आपातकालीन स्थिति में पहले भी ब्लैकआउट घोषित किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले शाम को जारी निर्देशों में ब्लैकआउट हटा लिया गया था।

दिन में जारी हुआ था रेड अलर्ट

गौरतलब है कि शनिवार का दिन जोधपुर शहर के लिए काफी अफरातफरी वाला रहा। शनिवार सुबह करीब 10.15 बजे शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही शहर में बाजार बंद कर दिए गए। रेड अलर्ट की सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप, सब्जी और किराना दुकानों पर आम लोगों की भारी भीड़ नजर आने लगी।

वहीं, जोधपुर शहर के आसपास के गांवों में रहने वाले लोग भी रोडवेज और निजी बसों में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। हालांकि, दोपहर होते-होते प्रशासन ने रेड अलर्ट वापस ले लिया और बाजारों में कुछ चहल-पहल नजर आने लगी। इससे पहले शुक्रवार और गुरुवार को जोधपुर शहर में करीब 4-4 घंटे का ब्लैकआउट किया गया था।

Loving Newspoint? Download the app now