Next Story
Newszop

मानसून से पहले कहर बनकर टूटा मौसम! राजस्थान के इस जिले में मचाई तबाही, तूफ़ान में 20 लोग बुरी तरह घायल

Send Push

राजस्थान में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर में आंधी और बारिश ने कहर मचा दिया है। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में तेज आंधी के कारण करीब एक दर्जन कच्चे मकान ढह गए। इससे सात बच्चों समेत 19 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, श्रीगंगानगर से सटे बीकानेर जिले के लूणकरण क्षेत्र में कच्चा मकान ढहने से एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। 

राजस्थान में मानसून के आगमन से पहले ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ गया है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई इलाकों में बादल जमकर बरसे हैं। वहीं, कुछ जगहों पर आंधी ने गर्मी का दंभ भी छीन लिया है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण इस बार नौतपा बारिश में धुल गया। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर में बुधवार अलसुबह हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं, करौली में आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं।

दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में मंगलवार देर रात तेज आंधी के कारण 67 जीबी गांव में ईंट भट्टे पर बने करीब एक दर्जन मकान ढह गए। इससे इनमें रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 7 बच्चों समेत 19 लोग घायल हो गए। मकानों में रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां, दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

लूणकरणसर में बारिश के कारण कच्चे मकान की छत गिर गई
स्थानीय प्रशासन ने मजदूरों के भोजन और रहने की व्यवस्था की। इस आंधी के कारण अनूपगढ़ क्षेत्र में दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी के कारण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। इससे पहले मंगलवार को बीकानेर के लूणकरणसर में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत गिर गई। यह घटना लूणकरणसर के चक 282 आरडी गांव में हुई। मलबे में दबने से एक बच्ची घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। कोटा में मंगलवार शाम को हुई बारिश के बाद भीमगंज मंडी थाने से रेलवे स्टेशन तक की सड़क पानी की नदी बन गई। सड़कों का ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया और बारिश का पानी दुकानों में घुस गया।

Loving Newspoint? Download the app now