मिस वर्ल्ड 2025 का महाकुंभ शुरू हो चुका है। इस बार इसकी मेजबानी का जिम्मा भारत के पास है। जिसमें राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 के मंच पर अपना जलवा बिखेरा।
भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं राजस्थान की नंदिनी
72वीं मिस वर्ल्ड 2025 10 मई को हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। इसमें कोटा की नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आईं। जहां उन्होंने पहले ही दिन कॉस्ट्यूम राउंड में अपनी छाप छोड़कर सभी का दिल जीत लिया। नंदिनी इस प्रतियोगिता में 110 देशों की सुंदरियों को कड़ी टक्कर देने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
मिस वर्ल्ड 2025 के मंच पर खुद को पेश करने के बाद नंदिनी ने इस आयोजन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, जिसमें उन्होंने लिखा कि आज रात मुझे सही मायने में समझ आया कि 'भारत की बेटी' होने का क्या मतलब होता है 🙏🇮🇳 इस रात को अविस्मरणीय बनाने के लिए @missworld का बहुत-बहुत शुक्रिया।
भारतीय परिधान में मंच पर बिखेरा जलवा
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज जीतने वाली नंदिनी नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड के लिए भारत की स्वर्णिम संस्कृति की कहानी बयां करती खूबसूरत ड्रेस पहनकर आईं। जैसे ही सुंदरी हाथ में भारतीय ध्वज लेकर मंच पर आईं, हर कोई उन्हें देखता रह गया। उनके लुक को खास बनाने के लिए हर तत्व का खास ख्याल रखा गया, जिसमें भारतीय संस्कृति की खूबसूरती झलक रही थी।
कोटा की रहने वाली हैं नंदिनी गुप्ता
नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा कैथून के भांडाहेड़ा की रहने वाली हैं। उनकी शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे मुंबई चली गईं, जहां उन्होंने लाला लाजपत राय कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद प्रोफेशनल करियर के लिए उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। स्कूल से लेकर कॉलेज तक वे कई प्रतियोगिताओं और इवेंट का हिस्सा रहीं। नंदिनी एक सफल मॉडल भी हैं।
You may also like
ससुराल वालों ने ठुकराया तो 'जीविका' से मिला सहारा, बेगूसराय की नीलू बनीं 'नजीर'
तनाव और चिंता से निपटने में कारगर है 'माइंडफुलनेस' : शोध
स्मार्ट टीवी की बेहतरीन डील्स: 20,000 रुपये के अंदर
सलमान खान की अगली फिल्म: 2020 गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित युद्ध ड्रामा
भारत पाकिस्तान संघर्ष पर सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले निजी यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफ़ेसर गिरफ़्तार