Next Story
Newszop

Aaj Ka Rashifal: बड़ी धनवर्षा के योग में हैं ये 5 राशियां, एक क्लिक में जाने किसे मिलेगा व्यापार और निवेश में होगा जबरदस्त फायदा

Send Push

आज सुबह 11:55 बजे तक आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इसके बाद नवमी लग जाएगी। रात 11:17 बजे तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र का असर देखने को मिलेगा। योग आयुष्मान सुबह 5:24 बजे तक रहेगा, फिर सौभाग्य योग रहेगा। करण कौलव सुबह 11:55 बजे तक रहेगा। फिर तैतिल करण सुबह 10:55 बजे तक रहेगा। अंत में गर करण के साथ दिन का अंत होगा। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो शुक्र मेष राशि में और बुध, सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे। मंगल सिंह राशि में मायावी केतु के साथ विराजमान मिलेंगे। वहीं मायावी और छाया ग्रह राहु कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। चंद्रमा और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषाचार्य ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आकलन करते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? 


मेष राशि
आज का दिन आलस्य और थकान में व्यतीत हो सकता है। क्रोध के कारण मन अशांत रह सकता है। धार्मिक यात्रा या घूमने-फिरने की संभावना है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। गलत कार्यों से दूर रहें।

वृष राशि
आज सरकारी नियमों का पालन करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापारियों के लिए व्यापार में उन्नति के योग हैं।

मिथुन राशि
सामाजिक क्षेत्र में सफलता और सम्मान मिल सकता है। संतान की चिंता के कारण मन परेशान रह सकता है। हो सके तो यात्रा टाल दें। परिवार के सदस्यों से छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं, धैर्य रखें।

कर्क राशि
मन की बेचैनी और विचारों में उलझन के कारण बड़े फैसले लेने में दिक्कत आ सकती है। इसका असर धन और करियर पर पड़ सकता है। नकारात्मक सोच से बचें और क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि
पति-पत्नी के बीच संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापार में कुछ अच्छे बदलाव लाने के प्रयास सफल होंगे। परिवार या संतान के कारण कुछ चिंता हो सकती है। दूसरों की मदद और सेवा करने में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि
संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। मुश्किलों में भी आपको खुशी मिलेगी। परेशानियां कम होंगी। पैसों के लेन-देन में बड़ों की सलाह लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

तुला राशि
आपकी मेहनत बेकार जा सकती है। कुछ नया करने या बड़ा व्यापार शुरू करने का मन करेगा। कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच लें।

वृश्चिक राशि
विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आज किए गए कामों में आपको सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार से आपको लाभ और खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। व्यापार करने वालों से बॉस खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की संभावना है। घर में दोस्ताना माहौल रहेगा। गुस्से के कारण मन थोड़ा परेशान हो सकता है।

मकर राशि
आज का दिन खुशियों और उत्साह से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि
आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से बहस या लड़ाई-झगड़ा करने से बचें, यह आपके लिए ठीक नहीं है।

मीन राशि
बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। बातचीत में सौम्यता बरतें और गलतफहमी से बचें। मन में कई तरह की चिंताएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों में समस्या हो सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now