महाराणा प्रताप जन्मोत्सव के तहत कोटा में शाम को शौर्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य महाराज भी शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं ने अपना सर्वस्व त्याग दिया। उन्होंने किसी की गुलामी या अधीनता स्वीकार नहीं की। बल्कि उन्होंने संघर्ष करना बेहतर समझा। उनके संघर्ष के कारण ही आज हम पूरे भारत में संस्कृति और परंपराओं के साथ रह रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कांग्रेस के शिक्षा मंत्री, मदरसों से पढ़े लोग भारत का क्या इतिहास बताते थे? क्या लिखते थे? क्या उसका प्रचार करते थे? आज बदलाव का समय है।
इस भारत भूमि की रक्षा के लिए नारी शक्ति, राजाओं, महाराजाओं, देश के लिए समर्पित सभी अग्रदूतों के इतिहास को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। नई पीढ़ी को बताने की जरूरत है, उनका अध्ययन करने और उनका प्रचार करने की जरूरत है। यहां अकबर, बाबर, हुमायूं और ऐसे लुटेरों की घटनाओं पर चर्चा करने या बताने की जरूरत नहीं है। अगर मुझे इतना ही कहना है तो वो लुटेरे थे। वो देश को लूटने आए थे। वो देश की संस्कृति और परंपराओं को लूटने आए थे। वो माताओं-बहनों पर अत्याचार करने आए थे। उन्होंने देश को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। ये उनका इतिहास है।हमारे पूर्वजों का इतिहास है कि उन्होंने भूमि को बचाने के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। और पूरे भारत की भूमि, संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए उन्होंने अपना राजपाट और सब कुछ त्याग दिया और इस मातृभूमि की पूरी निष्ठा से सेवा की।
कांग्रेस नेता के पूर्व पीए के जासूसी के शक में पकड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का सचिव पाकिस्तान का जासूस है। ये अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है। ये सभी आतंकवादी पाकिस्तान के दीवाने हैं। ये हमें भी पता चल रहा है। इतिहास खंगालिए, कांग्रेस आतंकवादियों को बचाने के लिए वकील रखती थी। राम मंदिर न बन पाए इसके लिए वकील रखती थी। ये कोई बड़ी बात नहीं है, पूरी कांग्रेस की जांच होनी चाहिए कि कहीं पाकिस्तान में उनका हाथ तो नहीं है।
लव जिहाद पर कानून बनाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है, बच्चों की देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इससे पहले मानव विकास भवन में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद इजराज सिंह, लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
खुली जीप में सवार होकर रवाना हुए
शौर्य रैली में विधायक बालमुकुंदाचार्य खुली जीप में सवार होकर रवाना हुए। रैली में शामिल युवा हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए थे। वे भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए कुन्हाड़ी स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पहुंचेगी। वहां सभा का आयोजन किया गया है।
You may also like
नहीं बदला जाएगा वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम
कालिगंज उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार को वामदलों का समर्थन, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
कार से 20 लाख की हेरोइन बरामद, एक बाल अपचारी समेत दो युवक पकड़े गए
'हम लोग बहुत वेल्ले हैं यार', विराट कोहली और अवनीत कौर कॉन्ट्रोवर्सी पर रकुलप्रीत ने तोड़ी चुप्पी
Morning Walk Mistakes: मॉर्निंग वॉक आपके लिए साबित हो सकती है घातक; 90% लोग करते हैं ये गलतियां