Top News
Next Story
Newszop

Alwar में बेकाबू दो बाइकों की भिड़ंत में एक छात्र की मौत

Send Push

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाने के समीप दो बाइको की भिड़ंत में एक 20 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के शहदका गांव निवासी 20 वर्षीय सचिन सैनी शनिवार सुबह करीब 6 बजे गांव से लक्ष्मणगढ़ जा रहा था। रास्ते में तेज गति से आ रही अन्य बाइक से टक्कर दी। दोनों की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। जिसमें गंभीर हालत में सचिन सैनी को अलवर रैफर किया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  मृतक सचिन बीए की पढ़ाई कर रहा था। वही दूसरा भाई भी 12वीं कक्षा में पढ़ता है। पिता राजू सैनी बेलदारी का काम करते हैं। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। दूसरे घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

CET एग्जाम देने जा रही ननद-भाभी को टैंकर ने कुचला

अलवर में तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और 200 मीटर घसीटते हुए ले गया। हादसे में ननद और भाभी की मौत हो गई, जबकि भाई और 9 महीने की भतीजी घायल हो गए। दोनों के पैर में फ्रैक्चर है।हादसे में मरने वाली भाभी और ननद का 2 घंटे बाद CET का पेपर था। मामला शिवाजी पार्क थाना इलाके में दशहरा मैदान के पास बहरोड़ रोड का है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया- शैलेंद्र (27) निवासी टेहडपुर (अलवर) की पत्नी वीरवती (26), बहन सरस्वती (23) का समान पात्रता परीक्षा (CET) का पेपर था। तीनों बाइक से एग्जाम सेंटर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान शैलेंद्र की 9 महीने की बेटी वंशिका भी उनके साथ थी।

दोपहर करीब 1 बजे अलवर शहर में दशहरा मैदान के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टैंकर बाइक के साथ चारों को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। शैलेंद्र की पत्नी वीरवती और बहन सरस्वती की मौके पर मौत हो गई, जबकि शैलेंद्र और वंशिका का पैर फ्रैक्चर हो गया। दोनों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर आए और टैंकर ड्राइवर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के करीब 30 मिनट बाद में पुलिस की टीम पहुंची।

वीरवती का एग्जाम सेंटर देसूला और सरस्वती का सेंटर मालाखेड़ा था। दोनों का पेपर दूसरी पारी (3 बजे) में था। दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक पर घर से निकले थे। अलवर शहर से निकलने के दौरान हादसा हो गया। शैलेन्द्र के पिता गिर्राज सिंह ट्रैफिक पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं। घटना के समय वे अलवर शहर में ही ड्यूटी कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे। हेड कॉन्स्टेबल गिर्राज सिंह के चार बच्चे हैं। शैलेंद्र और वीरवती की शादी 2021 में हुई थी। वीरवती और सरस्वती दोनों ही कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थीं।

Loving Newspoint? Download the app now