बीकानेर शहर के चौखूंटी क्षेत्र में स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से आस-पास रहने वाले लोगों की तबीयत खराब हो गई। हालांकि समय रहते रिसाव को दुरुस्त कर दिया गया, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर वापस लौट गई।
यह घटना चौखूंटी क्षेत्र में नगर निगम स्टोर के पीछे रामपुरिया बर्फ फैक्ट्री में हुई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लोगों ने इधर-उधर देखा तो बर्फ फैक्ट्री से रिसाव की आवाज आ रही थी। यहां वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले महेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी को अचानक उल्टी होने लगी, तो वह उसे पड़ोस में ही एक रिश्तेदार के घर छोड़ आया। महेंद्र के साथ कमल ने भी गैस के कारण बीमार होने का दावा किया।
फैक्ट्री कर्मचारी की भी तबीयत बिगड़ी
स्थानीय लोगों का दावा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की भी तबीयत खराब हो गई, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया। फैक्ट्री संचालक की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने रिसाव होने की बात स्वीकार की।
पुलिस आई और चली गई
क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी, मौके पर पुलिस की गाड़ी पहुंची। एक पुलिसकर्मी ने फोन करने वालों को डांटते हुए पूछा कि उन्हें क्यों बुलाया है। गैस बंद करना हमारा काम नहीं है। इसके बाद पुलिस की गाड़ी वहां से चली गई।
आबादी वाले इलाके से हटाने की मांग
आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस बर्फ फैक्ट्री को तुरंत हटाया जाना चाहिए। ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। अगर इसे अभी नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
You may also like
अनुराग कश्यप की विवादास्पद टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, जानें पूरा मामला
सनी देओल की फिल्म 'जाट' में विवादित सीन पर निर्माताओं का बड़ा फैसला!
जनरल हॉस्पिटल के नए एपिसोड में जेसन और साशा के बीच टकराव
मुंबई के होली नेम चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का दिया संदेश
ममता बनर्जी कुछ छिपाने की कोशिश कर रही हैं : सुकांत मजूमदार