टोंक में भाजपा की गुटबाजी उजागर हुई। जिला संगठन में चल रही गुटबाजी एक बार फिर उजागर हुई। यह सब मंत्री अविनाश गहलोत के सामने हुआ। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। मंत्री के स्वागत के लिए एकत्र हुए जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान वे एक-दूसरे को धमकाते भी दिखे। मामला इतना बढ़ गया कि अन्य लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। यह घटना कल (25 जून) की है, जब भाजपा टोंक आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आपातकाल दिवस मना रही थी।
जिलाध्यक्ष पर मनमानी तरीके से काम करने का आरोप
इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक राजेंद्र गुर्जर, विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल समेत कई पदाधिकारी और पूर्व विधायक भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पर मनमानी तरीके से काम करने का आरोप लगाया। इस पर तनाव पैदा हो गया।
कैबिनेट मंत्री ने चखी टोंक की कचौरी
इस कार्यक्रम में मीसा बंदियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत टोंक विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को 2 दिवसीय गिर्राज महाराज यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान शहर में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने टोंक की कचौरी का स्वाद भी चखा। सड़क से गुजरते समय वे विधायक राजेंद्र गुर्जर के साथ एक कचौरी की दुकान पर रुके और कचौरी का स्वाद लेते नजर आए। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने दबी जुबान में कहा कि बैठक से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की गुटबाजी और मारपीट ने बैठक का स्वाद बिगाड़ दिया।
You may also like
भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा पर सीएम सुक्खू ने दी शुभकामनाएं
दक्षिण कोरिया में डॉग मीट पर बैन, अब लाखों कुत्तों का क्या होगा?
दिल्ली के बवाना में दिनदहाड़े गैंगवार, मार्निंग वॉक पर निकले गैंगस्टर मंजीत महाला के रिश्तेदार की हत्या
सीकर पुलिस ने तीन साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, वीडियो में जानें कई मामलों में था वांछित
Rajasthan BSTC 2025: पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी, जाने क्या होगा आगे प्रोसेस