मुंबई, 10 मई (हि.स.)। पुणे में पाकिस्तान समर्थक पोस्ट शेयर करने वाली वर्षीय युवती को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुणे पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि पुणे शहर के कोंढवा पुलिस स्टेशन में एक युवती के खिलाफ सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार पुणे के कोंढवा इलाके में रहने वाली युवती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट किया था। यह पोस्ट वायरल होने पर इसका तीव्र विरोध किया था और युवती के विरुद्ध तत्काल मामला दर्ज गिरफ्तार करने की मांग की गई। इसी आधार पर शुक्रवार को कोंढ़वा पुलिस स्टेशन में युवती के विरुद्ध मामला किया गया था। मामले की छानबीन के बाद कोंढ़वा पुलिस स्टेशन की टीम ने आज युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव
The post appeared first on .
You may also like
Jio का सस्ता प्लान: रोज़ 3 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, मौज ही मौज!
ITR का नया फॉर्म 2025 जारी, अब 50 लाख तक की आय पर भी रिटर्न भरना हुआ बेहद आसान
अब PF बैलेंस जानना हुआ आसान – सिर्फ एक मिस्ड कॉल या SMS से मिलेगी जानकारी, वो भी बिना इंटरनेट के!
सोने की कीमतों में उछाल, 2027 तक क्या होगा 10 ग्राम सोने का दाम?
Video: क्रूरता की हदें पार, शख्स ने कुत्ते को ऑटोरिक्शा के पीछे बांधा, फिर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल