
भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और गिल ने शानदार और तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 105 रन जोड़े। गिल 28 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला। वह 3 गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए।
अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके की मदद से 74 रन की पारी खेली। अभिषेक की पारी ने ही भारत की जीत को आसान बना दिया। सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 30 और हार्दिक 7 रन पर नाबाद रहे।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे। पाकिस्तान की सलामी जोड़ी के रूप में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 2.3 ओवरों में 21 रन जुटाए। फखर 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। यहां से साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जुटाए। सईम ने 17 गेंदों में 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। हुसैन तलत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन जोड़े। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके की मदद से 74 रन की पारी खेली। अभिषेक की पारी ने ही भारत की जीत को आसान बना दिया। सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 30 और हार्दिक 7 रन पर नाबाद रहे।
Also Read: LIVE Cricket Scoreभारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिले थे।
Article Source: IANSYou may also like
जीएसटी दरों में कटौती आज से लागू: क्या-क्या हुआ सस्ता
भारत-पाक मुकाबले में अनुशासन की सीख, गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को दिया अहम निर्देश
Asia Cup 2025: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिखाई अपनी ओछी हरकत, अर्धशतक मार किया गन सेलिब्रेनशन, सुना दिया इंडियंस फैन्स ने
चीनी लड़ाकू विमान जे-35 पाकिस्तान के लिए एक लंबी चुनौती, 2030 तक भी मिलने की उम्मीद नहीं: दावा
RJD के गठबंधन से प्रियंका गांधी का मोतिहारी में राजनीतिक हमला, क्या बदलेगा चुनावी समीकरण