इस समय का बेहतरीन मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए अपनी टीम के लिए पांच रन बचा लिए। अक्षर पटेल की फील्डिंग को देख मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी हैरान रह गए। यह सब देखने को मिला मुंबई इंडियंस की पारी के 18 ओवर में। मिचेल स्टार्क यह ओवर फेंक रहे थे। मिचेल स्टार्क की गेंद पर नमन धीर ने तगड़ा प्रहार करना चाहा।
गेंद भी काफी तेजी से बाउंड्री लाइन के पार जा रही थी लेकिन अक्षर पटेल ने दौड़कर और हवा में कूद कर गेंद को पकड़ा। वह यह कैच भी पकड़ सकते थे लेकिन ज्यादा गति की वजह से वह खुद को रोक नहीं पाए। हालांकि उन्होंने सही समय पर गेंद को बाहर फेंक दिया और अपनी टीम के लिए पांच रन बचा लिए।
दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 206 रन बनाने हैंWatching this on looop 🔁👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
🎥 Athleticism at its best from Axar Patel to almost grab an absolute blinder 🤯
Updates ▶ https://t.co/sp4ar866UD#TATAIPL | #DCvMI | @DelhiCapitals | @akshar2026 pic.twitter.com/MiyniHeCMW
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 18 रन बनाकर आउट हो गए। वह अभी तक इस सीजन में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं। हालांकि रयान रिकलटन ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 41 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी धुआंधार बल्लेबाजी की और 40 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान दिल्ली टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। नमन धीर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 206 रन बनाने होंगे। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उनके सभी बल्लेबाज इस समय बेहतरीन फार्म में है और वह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल करना चाहेंगे।
You may also like
IPL 2025: धोनी ने आईपीएल में रच दिया है इतिहास, इस खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड
भाेपाल में तेज़ रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
धोनी और शिवम के रंग ने पंत की पारी को किया बेरंग
SDM गरीबी के कारण SI भर्ती परीक्षाओं में बना डमी कैंडिडेट, SOG पूछताछ में कई अहम खुलासे
New Toyota Corolla Cross Launched in India: A Stylish SUV to Rival Hyundai Creta