आईपीएल 2025 के 61वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दी। टीम ने 18.2 ओवरों में ही 206 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया था। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद की जीत में बड़ी भूमिका निभाई, जिन्होंने 20 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली।
अभिषेक ने लखनऊ के खिलाफ मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था और इसी के साथ बल्लेबाज ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक आईपीएल इतिहास के इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 20 गेंदों से कम में चार बार अर्धशतक ठोका है।
अभिषेक शर्मा ने कर ली निकोलस पूरन की बराबरीअभिषेक शर्मा ने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंद, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2025 में 18 और 19 गेंद और पंजाब किंग्स के खिलाफ 2025 में 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। इस तरह से वह आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों पर चार बार अर्धशतक ठोकने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले अब तक यह कारनामा कोई नहीं कर पाया था।
अभिषेक शर्मा ने निकोलस पूरन के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने भी आईपीएल में चार बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने यह कारनामा एक बार पंजाब किंग्स और तीन बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किया है। वहीं, ट्रैविस हेड तीन बार सनराइजर्स हैदराबाद और जेक फ्रेजर-मैकगर्क भी तीन बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा कर चुके हैं।
2024 से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं अभिषेक71 – निकोलस पूरन (510 गेंदें)
65 – अभिषेक शर्मा (431 गेंदें)
60 – रियान पराग (616 गेंदें)
56 – विराट कोहली (831 गेंदें)
52 – हेनरिक क्लासेन (496 गेंदें)
अभिषेक शर्मा 2024 से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं, अब तक वह 65 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं, लिस्ट में निकोलस पूरन 71 छक्कों के साथ पहले स्थान पर है। आईपीएल 2025 में अभिषेक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 11 पारियों में 33.90 की औसत और 192.26 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं।
You may also like
भाजपा शासित राज्य में नया कदम: मदरसों के पाठ्यक्रम में 'ऑपरेशन सिंदूर' की वीरगाथा शामिल
Pakistan Army Chief Asim Munir Promoted To Field Marshal : भारत से मात खाया पाकिस्तान खुद ही थपथपा रहा अपनी पीठ, सेना प्रमुख असीम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल
Hailey Bieber ने साझा की मातृत्व के दौरान जीवन-धातक जटिलताओं का अनुभव
जोधपुर में दर्दनाक हादसा! रोडवेज बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर से मची चीख-पुकार, इतने लोग बुरी तरह घायल
राहुल गांधी की पाक सेना प्रमुख से तुलना: भाजपा के पोस्ट पर छिड़ा सियासी घमासान