चंबा. हिमाचल प्रदेश में एक और हत्या की घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी चंबा अभिषेक यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में यह हत्या हुई है। चिकन डिनर से पहले साली और उसके पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी रतो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रतो ने बताया कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ उनके घर आई थी। रतो के पति पुन्नू राम ने बहन और जीजा के लिए चिकन मंगवाया था। शाम 6 बजे जब रतो रसोई में खाना बना रही थी, तब बहन और जीजा उसके पति के साथ घर के पास की जमीन पर गए और वहां विवाद हो गया।
राज कुमार ने हाथ में बेलचा उठाकर पुन्नू राम के सिर पर वार किया और फिर वहां से भाग गए। रतो देवी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक पुन्नू राम की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, महिला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पति की तलाश जारी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने महिला से बातचीत की और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like
नासिक में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, पथराव में 31 पुलिसकर्मी घायल, 15 गिरफ्तार
ठाणे में बीजेपी और शिंदे सेना ने अलग अलग मनाई रेलवे की 172 वर्षगांठ
हिस्ट्रीशीटरों पर होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई, पैदल गश्त पर डीआईजी ने दिया बल
उर्दू देश की गंगा-जमुनी तहजीब का बेहतरीन नमूना : सुप्रीम कोर्ट
गांधी परिवार पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई हिरासत में