कई परिवारों में लोग अक्सर यह शिकायत करते हैं कि उनके कमाए हुए पैसे से घर का खर्च नहीं चल पाता। इतनी मेहनत करने के बावजूद भी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है। यह उपाय तुलसी से संबंधित है, जिसे अपनाने के बाद आपको कभी भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह उपाय न केवल आर्थिक तंगी को दूर करेगा, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे विवादों को भी समाप्त करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कि यह चमत्कारी उपाय क्या है।
1. इस उपाय के अनुसार, शनिवार को आटा पिसवाने जाते समय थोड़े गेहूं में 100 ग्राम काले चने, 11 तुलसी के पत्ते और दो दाने केसर मिलाएं। फिर इसे बाकी गेहूं के साथ मिलाकर पिसवा लें। यह उपाय शनिवार को ही करना चाहिए। इसका असर जल्दी दिखाई देगा।
2. इसके अलावा, शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से भी धन में वृद्धि होती है।
3. तुलसी के पौधे पर हर सुबह और शाम दीपक जलाने से व्यक्ति की इच्छाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही, शनिवार को पीपल के पेड़ में देसी घी का दीपक जलाने से भी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
You may also like
मुरैना में चौंकाने वाला मामला: अंतिम संस्कार से पहले जीवित हुआ युवक
रहस्यमयी मंदिर जहां आधी रात को आपस में बात करने लगती हैं मूर्तियां
आज का तुला राशिफल, 21 जून 2025 : कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी, नए अवसर प्राप्त होंगे
आज का मकर राशि का राशिफल 21 जून 2025 : नौकरी करने वाले लोग अपने काम को लेकर सतर्क रहेंगे
Donald Trump: चाहे कुछ भी हो, मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा...अटकलों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी