आगरा में पत्नी के कोर्ट में दहेज और अन्य मुकदमे दायर करने पर पति समझौता कर घर ले गया। आरोप है कि वहां ले जाकर प्रेमिका को घर पर बुलाकर पिटाई करा दी। शिकायत पर ताजगंज पुलिस ने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ताजगंज थाना क्षेत्र की महिला ने केस दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि पांच साल पहले नकुल से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। विरोध पर मारपीट करते। दो साल से वो मायके में रह रही थीं। वहां से परेशान होकर उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में दहेज के अलावा अन्य मुकदमे दायर किया।
कोर्ट में समझौता कर पति और अन्य ससुराल वाले अपनी जिम्मेदारी पर ससुराल लेकर आ गए। आने पर पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला। विरोध करने पर पति ने मारपीट कर बात करना बंद कर दिया। छह दिन पहले प्रेमिका को फोन कर घर बुला लिया। पति ने उनके हाथ पकड़ लिए और प्रेमिका से पिटवाया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
You may also like
झारखंड में महिलाओं ने करवा चौथ की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य
दुघर्टना की रील बनाना छोड घायल को सबसे पहले पहुंचाएं अस्पताल : डीएसपी
आर्मी सहित कई कार्यालयों में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
जानें, कौन सा पक्षी केवल बरसात के पानी पर निर्भर करता है?
(अपडेट) पुलिस और राहुल दुबे गैंग में मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, कुल चार गिरफ्तार