Next Story
Newszop

जानिए अवैध बाजार में कितनी है आपके शरीर की कीमत ◦◦ ◦◦◦

Send Push

Worth of human body parts : पुरे विशव में मानव अंगों की तस्करी एक प्रमुख गैरकानूनी धंधा है। अवैध बाज़ार में आपको इंसान के खून से लेकर इंसान के दिल तक सभी सभी चीज़ें मिल सकती है, हालांकि इसके लिए आपको बड़ी रकम चुकानी पड़ती है। आइए जानते है क्या है इस अवैध बाज़ार में आपके शरीर के अंगों की कीमत ?

image खून (Blood) image

काले बाजार में एक गिलास खून की कीमत 337 डॉलर है। यानी तकरीबन 20 हजार भारतीय रुपए।

बाल (Hair) image

अवैध बाजार में दस इंच लंबे बालों की कीमत 70 डॉलर होती है। जो भारत के करीब साढ़े चार हजार रुपए होते हैं। इन बालों से कई महंगी चीजें बनती हैं।

बोनमैरो (Bone marrow) image

एक ग्राम बोनमैरो की कीमत 23 हजार डॉलर होती है। जो भारत के 14 लाख 65 हजार रुपयों के बराबर है।

फर्टाइल एग (Fertile egg) image

बच्चे के जन्म के लिए अंडे का डोनेशन लीगल है कुछ लोग अस्पताल की फीस से बचने के लिए गैरकानूनी तरीके से एग्स खरीद लेते हैं। अमेरिका के हर आईवीएफ साइकिल के लिए 12,400 यूएस डॉलर यानी करीब 7 लाख 90 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

किराए की कोख (surrogacy) image

भारत में हालांकि सरोगेसी लीगल है लेकिन फिर भी लोग गैरकानूनी तरीके से कोख बेचते हैं। गरीब औरतें मजबूरी और पैसे के लालच में अमीर रईसों के लिए किराए की कोख का काम करती हैं। इसके लिए 12 से 19 लाख रुपए तक रेट हैं।

किडनी (kidney) image

किडनी चाहिए और डोनर न मिले तो कालाबाजारी से जरिए दस लाख में किडनी मिल जाएगी। गरीब, लाचार और मासूमों की किडनी निकाल कर बेचने का गैंग भारत ही नहीं दुनिया भर में फैला है।

लिवर (Liver) image

अगर लिवर लगवाना है तो अवैध बाजार के अपराधी 10 लाख रुपए में इसका इंतजाम कर देंगे। ये मत पूछिए कि वो कैसे इसका इंतजाम करेंगे। ये बाजार अपराध जगत के भीतर तक घुसा है।

दिल (Heart) image

यूं तो दिल अनमोल है लेकिन अवैध बाजार में दिल की कीमत 119 हजार डॉलर यानी 75 लाख 83 हजार रुपए है। यूं मानिए कि शरीर का हर अंग मानव तस्करी के चलते बाजार में बिकाऊ है।

Advertisements123

कोर्निया (Cornea) image

अवैध बाजार में कोर्निया की कीमत करीब साढ़े पंद्रह लाख है। डोनर न मिलने पर इसे अवैध बाजार से खरीदा जाता है।

खाल (Skin) image

अगर आप सोचते हैं कि बस खून और किडनी ही बिकते हैं तो आप गलत है। आपकी खाल तक बिकती है। एक इंच खाल की कीम 600 डॉलर है।

एक अनुमान के मुताबिक पूरे शरीर की कीमत करीब साढ़े 28 करोड़ बैठेगी।

Loving Newspoint? Download the app now