पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में बायसी थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 22 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करके हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करके 55 साल के आरोपी आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि लड़की का 55 साल के अली से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जानिए पूरा मामला
पिछले डेढ़ साल से आरोपी आजाद अली और लड़की के बीच चक्कर चल रहा था। अली उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था। इसके बाद लड़की ने अली पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। अली यह सब देखकर परेशान हो गया क्योंकि वह शादी नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
नदी किनारे फेंका लाश
उसने रात में पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया। पहले उसने खुद उसके साथ संबंध बनाया। फिर वहां मौजूद 3 दोस्तों से उसका बलात्कार करवाया। उसका इससे भी मन नहीं भरा तो गला घोंटकर लड़की की हत्या कर दी। शव को नदी के किनारे दबा कर भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
You may also like
पीएम मोदी के 'मुसलमान नौजवानों और पंक्चर' वाले बयान पर कांग्रेस और ओवैसी की प्रतिक्रिया, क्या बोले?
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप और सरकारी नौकरी लगते ही कर ली डॉक्टर से शादी
भानगढ़ किले वो सबसे खौफनाक कमरा जहां आज भी होती है किसी के चलने की आहट, वीडियो में जानिए रूह कंपा देने वाला राज
क्या आप भी परिवार के साथ जा रहे हैं महाराष्ट्र घूमने, तो जरुर देखें ये प्लेसेस मन को मिलेगी शांति
मोटापा कम करने के लिए घरेलू मसालों का जादुई उपाय