Next Story
Newszop

मौसम हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में खराब, आंधी, ओले गिरने व बरसात का अलर्ट

Send Push


Himachali Khabar

मौसम में आज शनिवार यानि 12 अप्रैल को भी बदलाव रहेगा। मौसम हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में खराब रहेगा। यहां पर आंधी, ओले गिरने व बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के तराई क्षेत्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। 11 अप्रैल को इसका असर अपने चरम पर रहा,  पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को एक साथ कवर किया। आज शनिवार 12 अप्रैल को यह सिस्टम पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से निकल जाएगा लेकिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में बरसात जारी रहेगी।

उत्तर भारत के इन राज्यों में भारी बरसात
12 अप्रैल को पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला मे भी बिजली गर्जन के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही हरियाणा के अंबाला, हिसार, रोहतक, सिरसा, करनाल और दिल्ली एनसीआर के दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाज़ियाबाद में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, बुलंदशहर में कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।

Loving Newspoint? Download the app now