Next Story
Newszop

मौत लेकर आया आंधी-तूफ़ान…मुस्तफाबाद में जहां भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत जानिए कितने लोग रहते थे वहां..

Send Push

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया, जहां रात 3 बज के करीब 4 मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है जबकि 10 के करीब अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। यह इलाका मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में आता है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। वहाँ रहने वाली महिलाओं ने बताया कि ईमारत में कौन-कौन रहता था?

अपनों को ढूंढ रहे लोग

मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि यहां पर उनके दो बेटे और बहुएं रहती हैं। इसके अलावा अन्य किरायदार भी रहते हैं। उनकी बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं और दूसरी के भी तीन बच्चे हैं। अभी मुझे उनके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा। वो कहीं दिख नहीं रहे हैं। शुक्रवार रात दिल्ली में अचानक से मौसम ने करवट ली। तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफ़ान भी आया। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद में इमरात ढह गई।

क्या बोली पुलिस

इमारत गिरने से लगभग 24 लोग मलबे में दब गए। एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा के मुताबिक इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 10 लोगों को निकाला जा चुका है और 10 के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।

NDRF मौजूद

दिल्ली दमकल सेवा के एक कर्मी ने बताया कि हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान के गिरने की सूचना मिली। जब हम मौके पर पहुंचे तो पाया कि पूरी इमारत ढह चुकी थी और लोग मलबे में फंसे हुए थे। एनडीआरएफ, दिल्ली दमकल सेवा लोगों को बचाने का काम कर रही है।

 

 

 

Loving Newspoint? Download the app now