Next Story
Newszop

भूखे मर जाना लेकिन शनिवार को गलती से भी न खाएं ये चीजें, वरना रुठ जाएंगे शनिदेव, झेलनी पड़ सकती हैं ढेरों परेशानियां। ⁃⁃

Send Push

आप को बता दें कि शनिवार का दिन शनिदेव का दिन माना जाता है और कहते हैं कि शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल और बुरे कर्म करने वालों को बुरा फल देते हैं। इसलिए शनिवार को खानपान का भी ध्यान रखना जरूरी है। कुछ चीजें हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए। तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते है।

शनिवार को गलती से भी न खाएं ये चीजें 1. शनिवार को दूध-दही से करें परहेज

बता दें कि सफेद रंग का होने की वजह से दूध का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और शुक्र और शनि की प्रकृति एक दूसरे से विरोधी है। इसलिए शनिवार को दूध पीने से बचना चाहिए। हालांकि अगर आप दूध पीना ही चाहते हैं तो सादा दूध पीने की जगह उसमें केसर, गुड़ या हल्दी मिलाकर पिएं ताकि उसका रंग बदल जाए।

image

दही के साथ भी यही कारण है. दूध से बनने की वजह से दही का संबंध भी शुक्र ग्रह से है। इसलिए शनिवार के दिन सादा दही खाने की बजाए उसमें पुदीना, धनिया, गुड़ या केसर मिलाकर खा सकते हैं।

2. शनिवार को खट्टी चीजें खासकर अचार न खाएं

शनिवार के दिन खट्टी और कसैली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए खासकर आम का अचार या कोई भी अचार शनिवार को नहीं खाना चाहिए।

image

इसका कारण यह है कि शनिदेव खट्टी और कसैली चीजों के विरोधी है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो शनिवार को खट्टी चीजें खाने से अशुभ प्रभाव पड़ता है और सेहत खराब हो सकती है।

3. शनिवार को लाल मिर्च न खाएं

लाल मिर्च का रंग लाल होने की वजह से इसका संबंध मंगल और सूर्य ग्रह से बताया गया है और ये दोनों ही ग्रह शनि के विरोधी हैं। साथ ही लाल मिर्च की तासीर गर्म और स्वाद तीखा होता है और तीखी चीजें शनिदेव को पसंद नहीं है।

image

इसलिए जहां तक संभव हो शनिवार को लाल मिर्च खाने से बचना चाहिए वरना शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

4. शनिवार को न खाएं मसूर की दाल

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शनिवार को मसूर की दाल भी नहीं खानी चाहिए। इसका कारण यह है कि मसूर की दाल लाल रंग की होती है और लाल मिर्च की ही तरह मसूर दाल का भी संबंध मंगल ग्रह से होता है।

image

मंगल और शनि ग्रह दोनों का स्वभाव क्रोधी है और दोनों एक दूसरे विरोधी हैं। इसलिए शनिवार को मसूर की दाल नहीं खाना चाहिए वरना स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है और शनिदेव भी रूठ सकते हैं।

5. शनिवार को मांस-मदिरा का सेवन भूल से भी न करें

शनिवार को शनिदेव का दिन होता है, लोग उनकी पूजा और व्रत करते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन मांस-मछली भूलकर भी नहीं खाना चाहिए वरना शनिदेव नाराज हो जाते हैं और आपके लिए समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

image

इसके अलावा शनि शांत और आध्यात्मिक व्यवहार को पसंद करते हैं इसलिए भी शनिवार को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए वरना धन और सम्मान की हानि का खतरा हो सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now