बेंगलुरू। शादी के दिन लोकल ब्यूटी पार्लर में जाना एक लड़की को काफी महंगा पड़ गया। ब्यूटी पार्लर से वापस आने के बाद उसका चेहरा बेहद अजीब ढंग से सूज गया। इसे देखकर दूल्हे ने शादी करने से ही इंकार कर दिया और आखिर बारात वापस लौट गई। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । मामला कर्नाटक के हसन जिला स्थित अरासिकेरे गांव का है। फिलहाल महिला का हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।
मेकओवर पड़ा भारी शादी के दिन ब्यूटी पार्लर जाने का आजकल रिवाज चल रहा है। इसी तरह कर्नाटक की यह महिला भी अपने कस्बे के ब्यूटी पार्लर गई थी। उसका इरादा अपना मेकओवर कराने का था। वहां पर उसने पहले चेहरे पर फाउंडेशन लगवाया। वह कुछ नया ट्राई करना चाहती थी। इसलिए फाउंडेशन के बाद उसने स्टीम लिया। स्टीम लेते ही उसका चेहरा जल गया और जगह-जगह से सूज गया।
पुलिस में शिकायत उधर दूल्हे ने जब लड़की के इस हाल के बारे में सुना तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया। लोगों के बार-बार समझाने के बावजूद वह राजी नहीं हुआ और आखिरकार शादी टूट गई। वहीं, लड़की के घरवाले पहले तो उसे लेकर हॉस्पिटल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद ब्यूटी पार्लर की मालकिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ब्यूटी पार्लर संचालिका से पूछताछ कर रही है।
You may also like
2025 का नया बाइक मॉडल: दमदार परफॉर्मेंस और किफायती कीमत
पाकिस्तान क्या भारतीय हवाई हमले का जवाब देगा? चार बड़े सवाल
बिना आम का गूदा फेंके ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं बॉडी बटर, गर्मियों में चिपचिपा नहीं रहेगा आपका शरीर
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाक-PM शाहबाज़ शरीफ, बोले- 'खून के हर कतरे का हिसाब लिया जाएगा'
पत्नी के अफेयर से परेशान युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड का बनाया वीडियो, बोला- वाइफ का 11 साल का प्यार था