क्या आपका पेट ढ़ीला लटका हुआ है। जब आप चलते हैं या कुछ काम करते हैं, तो आपका पेट धीरे-धीरे झूलता और लटकता हुआ दिखाई देता है। इसके कारण कभी-कभी आपको शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। कितनी भी कोशिश करने पर भी कोई खास सुधार नही हो रहा है! तो यहां दिया उपाय आपके लिए मददगार हो सकता है।
पेट लटकने की मुख्य कारणों में हमारा दोषपूर्ण खानपान, शरीरिक परिश्रम का अभाव के अलावा गर्भावस्था है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इसकी वजह स्वास्थ्य के प्रति हमारी लापरवाही है। लेकिन घबराएं नहीं आपके ढ़ीले पेट के लिए हमारे पास एक प्राकृतिक उपाय मौजूद है। जीं हां अदरक, नीबू और एलोवेरा का मास्क आपके ढ़ीले पेट को सही रूप देने में मदद कर सकता है।
अदरक एक थर्मोजेनिक एजेंट है, जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता है और कसे मसल्स को खत्म करता है। हमारे शरीर के लिए नीबू का भी अहम रोल है। विटमिन सी उत्पादन में नींबू सबसे अच्छा माना जाता है। जो स्किन के लचीलेपन को दुरूस्त रखता है।
इसके अलावा एलोवेरा में पाया जाना वाला मैलिक एसिड स्किन को टाइट करता है। इस पूरे मास्क पैक में शहद का बहुत अच्छा रोल है। यह एंटी एजिंग होने के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो लचीले पेट को एक आकार देने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री2 चम्मच अदरक का पाउडर
1 चम्मच प्योर एलोवेरा जेल
1 चम्मच शहद
1 चम्मच नीबू का रस
तैयार करने की विधिअदरक पाउडर, एलोवेरा जेल, शहद और नीबू को मिक्स कर लीजिए। इसे तक मिलाइए जब तक यह पूरी तरह से मिक्स न हो जाए। इसके बाद इसे आप अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।
प्रयोग करने की विधितैयार मास्क को नाभि के आस-पास लागाएं। 15 से 20 मिनट तक मास्क को लगा रहने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। फिर साबुन के साथ ठंडे पानी से धोएं। इस मास्क के लगातार इस्तेमाल से एक माह के बाद आपको रिजल्ट दिखने लगेगा। हालांकि एक्सरसाइज करना न भूलें।
इसके अलावा लटके पेट की समस्या से बचने के लिए आपको सबसे पहले शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना होगा। इसके लिए नमक और चीनी का सेवन करें। भोजन में विटामिन सी और ओमेगा -3 फैटी एसिड संबंधी खाना खाएं। यह हमारे शरीर के लचीलेपन को बनाएं रखता है।
इसके अलावा सप्ताह में कम से कम तीन बार व्यायाम करें, जिसमें पेट की मजबूती और फैट कम करने वाले एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान रहे। यह आपकी स्किन को मॉस्चुराइज करने के साथ पेट के ढ़ीलेपन को सही करेगा।
You may also like
सऊदी ग्रां प्री से पहले लुईस हैमिल्टन ने फेरारी को लेकर दिया बयान, कहा- टीम पर सबसे ज्यादा रहती है निगाहें
"सोना या सपना! क्या अक्षय तृतीया पर आम आदमी खरीद पाएगा Gold? 1,00,000 रुपये पार भाव जाने की संभावना
NEET PG 2025 Registration Now Open: Apply by May 6, Admit Card Releases June 18
18 अप्रैल को मूल नक्षत्र योग बनने से बदलेगा इन राशियो का भाग्य
महाशिवरात्रि पर अघोरियों की रहस्यमयी दुनिया