शेर जंगल का राजा होता है। उससे जंगल के सभी जानवर खौफ खाते हैं। वह बड़ा खतरनाक शिकारी होता है। एक बार किसी पर हमला कर दे तो उसका बचना लगभग असंभव होता है। कोई भी उसके नजदीक जाने से पहले दस बार सोचता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जो ना सिर्फ शेर के पास गई, बल्कि उसे प्यार से कुत्ते की तरह पुचकारने भी लगी। फिर शेर ने जो किया वह देख आप यकीन नहीं करेंगे।
रील्स बनाने शेर के पास गई लड़की
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शेर का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की खूंखार शेर के सामने खड़ी है। इस शेर के पास एक शेरनी भी बैठी दिखाई दे रही है। कुछ शेर पीछे पिंजरे में भी है। लेकिन लड़की के पास खड़ा शेर पिंजरे के बाहर है। यह लड़की बड़े ही आत्मविश्वास के साथ शेर के पास खड़ी होती है। उसके साथ रील्स बनाना चाहती है।
वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि लड़की बड़े प्यार से शेर का सिर सहलाती है। वह उसे ऐसे पुचकारती है जैसे वह कोई शेर नहीं बल्कि पालतू कुत्ता हो। शेर से इस तरह प्यार करते हुए वह एक शानदार रील्स बनाने की उम्मीद रखती है। हालांकि यहां हैरान करने वाली बात शेर का रिएक्शन होता है। लड़की के इतने करीब आने और उसे छूने के बावजूद वह गुस्सा नहीं होता है। शायद उसे भी लड़की का इस तरह सहलाना पसंद आ रहा है।
शेर ने दिखाए खतरनाक दांत तो डर गई
हालांकि शेर इस दौरान मुंह फाड़कर बगासी जरूर लेता है। शेर के बगासी लेने पर उसे खतरनाक दांत दिखते हैं। इन्हें देख लड़की डर जाती है और शेर से थोड़ा दूर चली जाती है। इसके बाद क्या हुआ वह हम नहीं जान पाते हैं क्योंकि फिर वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर k4_khaleel नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो पर लोग कई दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा “रील्स बनाने के चक्कर में ये लड़की किसी दिन शेर के मुंह का निवाला बनेगी” दूसरे यूजर ने लिखा “लगता है शेर का पेट भरा था। वरना इस लड़की की बोटी बोटी नोच लेता।” एक और शख्स कमेंट कर लिखता है “आजकल की जनरेशन को हो क्या गया है? सेल्फी और रील्स के चक्कर में बहुत खतरे मोल ले रहे हैं।”
यहां देखें लड़की और शेर का वीडियो
वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।
You may also like
Sleep Alert: क्या आप रात के 1 से 3 बजे के बीच अचानक जाग जाते हैं? इस बीमारी का हो सकता है खतरा
Kantara Chapter 1: बड़े पर्दे पर गरदा उड़ाने के बाद अब OTT पर रिलीज को तैयार हैं कांतारा!
हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात कर भावुक हुए Rahul Gandhi, कहा- उत्तर प्रदेश में प्रशासन पीड़ित परिवार को डराने में…
Rajasthan Govt Jobs 2025: राजस्थान में 12वीं पास के लिए निकली जमादार भर्ती, इतनी चाहिए हाइट और वजन
2028 तक अमेरिकी ग्रीन कार्ड लॉटरी से भारतीयों को रखा गया बाहर! क्यों? इमिग्रेशन के लिए नहीं है कोई रास्ता