करवा चौथ से पहले सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। घरेलू सर्राफा बाजार में भी आज सोना और चांदी नए उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। अगर आप त्योहार से पहले ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के रेट जरूर चेक कर लें, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।
सोमवार (6 अकटूबर) को MCX पर सोने का भाव 1.42 फीसदी उछल कर 1,19,790 रुपए, जबकि चांदी का भाव 1,47,568 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नए शिखर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और दोनों के भाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। Comex पर सोना 3,913.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,908.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 37.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,946.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव आज 3,951.40 डॉलर के भाव पर आज सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 30 डॉलर की तेजी के साथ 48.26 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव आज 48.31 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच गए।
You may also like
सुप्रीम कोर्ट में चीफ़ जस्टिस पर हमले की कोशिश, कोर्ट के अंदर क्या हुआ था
स्वामी रामस्वरूप योग आचार्य जी ने चार वेदों के महत्व प्रासंगिकता और उनके विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ हैं – भल्ला
CWC 2025: सोफी डिवाइन की कप्तानी पारी, लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने 231 रन पर समेटी न्यूजीलैंड की पारी
तेलंगाना में ओबीसी कोटा बढ़ाने के खिलाफ याचिका पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार