अगली ख़बर
Newszop

नोबेल वीक 2025 की शुरुआत आज, मेडिसिन पुरस्कार की होगी घोषणा, कैंसर और स्वास्थ्य शोध में उत्कृष्ट कार्यों को मिलेगा सम्मान

Send Push

image

लाइव हिंदी खबर :- नोबेल वीक 2025 का आगाज आज 6 अक्टूबर से हो रहा है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। सबसे पहले मेडिसिन के क्षेत्र का पुरस्कार घोषित होगा। यह पुरस्कार उन वैज्ञानिकों को दिया जाता है। जिन्होंने मानव स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान में महत्वपूर्ण खोजें या आविष्कार किए हों।

इस वर्ष भी कई बड़े शोध और खोजें दौड़ में मानी जा रही हैं। इस बार का नोबेल पुरस्कार इसलिये ज्यादा खास माना जा रहा कि क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया में शांति और युद्ध रुकवाने के नाम पर खुद को इसके लिए पात्र बताया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान समेत कई देशों के प्रमुखों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नोमिनेट भी किया है।

स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट से आज दोपहर करीब 3:00 बजे भारतीय समय अनुसार शाम करीब 6:30 बजे नोबेल कमेटी इस पुरस्कार की घोषणा करेगी। जिसमें विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना लगभग 9 करोड़ भारतीय रूपये की राशि, सोने का मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोबेल कमेटी के पांच सदस्य हजारों नामांकनों की समीक्षा करते हैं और अंतिम निर्णय लेते हैं। कमेटी के सचिव थॉमस पर्लमैंन विजेता को व्यक्तिगत रूप से फोन पर सूचना देते हैं। जिसके बाद लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया जाता है।

संभावित क्षेत्रों में प्रमुख दावेदार

इस वर्ष मेडिसिन नोबेल के लिए पांच प्रमुख क्षेत्र में दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है, जो कि निम्न हैं-
1-GPL-1 दवाएं – डायबिटीज और मोटापे के इलाज के लिए नई क्रांतिकारी दवाएं।
2-ऑप्टोजेनेटिक्स –लाइट के माध्यम से नर्व सेल्स को नियंत्रित करने की तकनीक।
3- माइक्रोस्कोपी- कोशिकाओं की सूक्ष्म तस्वीरें लेने की नई विधियां।
4-BRCA जीन –स्तन और ओवरी कैंसर के जोखिम से जुड़े जीन की खोज।
5-कैंसर इम्यूनोथैरेपी –कैंसर से लड़ने के लिए नई दवाओं और उपचार पद्धतिओं पर शोध।

विगत वर्ष 2024 माइक्रो RNA की खोज को यह पुरस्कार मिला था, जिसने जीन नियंत्रण की प्रक्रिया को समझने में बडी भूमिका निभाई थी।

नोबेल पुरस्कार 2025 का पूरा शेड्यूल-

1-फिजियोलॉजी या मेडिसिन- सोमवार 6 अक्टूबर

2-फिजिक्स- मंगलवार 9 अक्टूबर

3-पीस- शुक्रवार 10 अक्टूबर

4-इकोनॉमी- सोमवार 13 अक्टूबर

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें