लाइव हिंदी खबर :- भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने खादी और स्वदेशी परिधान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि मैं खादी की साड़ी और खादी का ब्लाउज पहने हुए हूँ। आज हमारा स्वदेशी परिधान और कपड़े पूरी दुनिया में चर्चा का विषय हैं। कंगना रनौत ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बात को लेकर जोर देते हैं कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने वर्षों बाद भी भारत कई चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम आत्मनिर्भर बने। हमें अपने स्वदेशी उत्पादन और कपड़ों को पहनना चाहिए। खादी केवल कपड़ा नहीं, बल्कि यह भारत की अस्मिता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। कंगना रनौत के अनुसार आज भारत पूरी दुनिया में स्थाई फैशन और पर्यावरण संरक्षण की बात कर रहा है, तो खादी और भारतीय वस्त्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।
उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि वे अधिक से अधिक स्वदेशी परिधान अपनाये और वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि खादी और अन्य भारत वस्त्रों के जरिए न केवल भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि बुनकर और छोटे कारीगरों की आजीविका भी सुरक्षित होगी।
You may also like
EN-W vs SA-W Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
Israel: हमास को चेतावनी, ट्रंप के गाजा शांति योजना को अस्वीकार किया तो फिर इजरायल करेगा अपना काम पूरा
करवा चौथ व्रत का असली राज: पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत करता है ये रहस्य!
पुतिन ने पीएम मोदी को बताया अपना 'मित्र', कहा- अमेरिकी टैरिफ से हुए नुकसान की करेंगे इस तरह भरपाई
सर्राफा बाजार में तेजी जारी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत