उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि आज देश में लोकतंत्र का अभाव है और संविधान चुनौतियों से घिरा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर चुने जाने की स्थिति में वह संविधान की रक्षा और संरक्षण के लिए संकल्पित रहेंगे।
‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक विस्तृत साक्षात्कार बी सुदर्शन रेड्डी ने अपनी उम्मीदवारी, संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों पर बहस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उन पर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप लगाए जाने सहित कई मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संसद में गतिरोध भी आवश्यक है, लेकिन इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभिन्न अंग नहीं बनने देना चाहिए। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि पहले घाटे वाली अर्थव्यवस्था की बात होती थी, लेकिन अब ‘‘डेफिसिट इन डेमोक्रेसी’’ (लोकतंत्र का अभाव) है। रेड्डी ने कहा कि भारत एक संवैधानिक लोकतंत्र बना हुआ है, फिर भी यह ‘‘मुश्किल में’’ है।
उन्होंने इस विषय पर चर्चा का स्वागत किया कि क्या वर्तमान समय में संविधान पर हमला हो रहा है। रेड्डी ने कहा कि लोकतंत्र व्यक्तियों के बीच टकराव से कम और विचारों के बीच टकराव से ज़्यादा जुड़ा है और सरकार तथा विपक्ष के बीच संबंध बेहतर होने चाहिए। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रेड्डी ने कहा कि ‘‘संविधान को अक्षुण्ण रखने की उनकी यात्रा जारी है और अंततः अवसर मिलने पर यह संविधान की रक्षा और बचाव में परिणत होगी।’’
उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘मैं इस यात्रा को भी ऐसा ही मानता हूं और अंततः अवसर मिलने पर यह संविधान की रक्षा और संरक्षण में परिणत होगी। अब तक, मैं संविधान की रक्षा कर रहा था और यही एक न्यायाधीश को दिलाई जाने वाली शपथ है... इसलिए यह यात्रा मेरे लिए कोई नयी बात नहीं है।’’
You may also like
अयोध्या के राजा साहब विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, राम मंदिर ट्रस्ट के साथ ही राजनीति से भी रहा नाता
अब क्या करेगा मयंक सिंह? झारखंड के गैंगस्टर को अज़रबैजान से ले आई पुलिस
बागेश्वर धाम के पंडित जी हर महीने कितनी कमाई करते हैं? धीरेंद्रˈ कृष्ण शास्त्री की कुल संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे आप
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की निराशा जारी, अल नास्सर के साथ तीसरी हार
After TMC Now Akhilesh Yadav Boycott JPC: ममता बनर्जी की टीएमसी के बाद पीएम-सीएम और मंत्रियों को पद से हटाने वाले बिल पर गठित जेपीसी का सपा ने भी किया बॉयकॉट, कांग्रेस पर बना दिया दबाव!