Sagittarius Horoscope Today, 11 may 2025 : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और सहकर्मियों से संबंध मजबूत होंगे। बॉस प्रमोशन पर विचार कर सकते हैं। प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।आज धनु राशि का करियर और कारोबार राशिफल : कारोबार के लिहाज से आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने के आसार हैं। मेहनत का फल मिलेगा। सहकर्मियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और बॉस प्रमोशन के बारे में सोच सकते हैं। नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। वरना धन फंस सकता है।11 मई का लकी राशिफल आज धनु राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। आज धनु राशि की सेहत : धनु राशि वाले आज वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। बेवजह के जोखिम से बचें और सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करें। आज धनु राशि के उपाय : धनु राशि के जातक आज शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और आपके बिगड़े हुए काम बनाएंगे।
You may also like
जबलपुर : युवती की हत्या से पर्दा उठा, अब्दुल ने उतारा था मौत के घाट
केंद्रीय मंत्री शिवराज रायपुर पहुंचे, भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत
कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
भारत-पाक मसले द्विपक्षीय, तीसरे देश का दखल बर्दाश्त नहीं : उदय भानु चिब
बॉर्डर और फॉरवर्ड एरिया से कम किए जाएंगे सैनिक... भारत-पाकिस्तान में DGMO लेवल की बातचीत में बनी सहमति