Next Story
Newszop

Budhwar ke Upay : बुधवार को करें ये 5 आसान उपाय, विघ्नहर्ता दूर करेंगे सारे दुख और धन लाभ के बनेंगे योग

Send Push
हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है। इनमें से बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन भक्त गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत भी रखते हैं, जिससे अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन गणेश भगवान की पूजा करने के साथ-साथ अगर आप कुछ उपाय भी कर लें, तो इससे जीवन के दुखों से निजात मिल सकती है और धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानें बुधवार के कुछ आसान उपायों के बारे में...
हरी वस्तुओं का दान करना होगा लाभकारी image

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ आप किन्नरों को हरे रंग की वस्तुओं का भी दान कर सकते हैं। इस दिन हरी चूड़ियां और हरे रंग के वस्त्र आदि किन्नरों को दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से जातक के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। बुधवार को यह उपाय करने से व्यक्ति के कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।


ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें image

भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए आप बुधवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करने के बाद 108 बार 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। श्रद्धा पूर्वक इस मंत्र का जाप करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को जीवन के दुखों से निजात मिल सकती है। साथ ही, नियमित रूप से हर बुधवार को इस मंत्र का विधि-पूर्वक जाप करने से जातक को जीवन में सफलता हासिल हो सकती है।


पर्स में रखें यह एक खास चीज image

अपनी कुंडली में बुध को मजबूत बनाए रखने के लिए आप जेब में कांच की गोलियां रख सकते हैं। इस उपाय को बुधवार के दिन करने से व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे बिजनेस करने वालों को लाभ हो सकता है और बुद्धि के लिए भी यह अच्छा होता है। पर्स, तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर कांच की गोलियां रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बन सकते हैं।


गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें image

बुधवार के दिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। नियमित रूप से हर बुधवार को इसका पाठ करने से अमंगल का नाश होता है और जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करने से जरूरी कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं और जीवन में कामयाबी मिलती है। यह अशुभ ग्रहों के प्रभाव को भी कम करता है और जीवन में स्थिरता बनाए रखता है।


दूर्वा की माला बनाकर चढ़ाएं image

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें दूर्वा से माला बनाकर पहनानी चाहिए। इस उपाय को करना बहुत लाभकारी हो सकता है। अगर दूर्वा की माला न बना पाएं, तो कम से कम 11 दूर्वा को विघ्नहर्ता के चरणों में अर्पित करते हुए ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा हर बुधवार के दिन करने से जीवन में खुशहाली आती है और तरक्की के अन्य रास्ते खुलने लगते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now