कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्वीटर) पर एंट्री की है। एसएससी ने सभी कैंडिडेट्स से अपील की है कि वे आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया मंच SSC_GoI- @SSC_GoI से जुड़े और अपडेट रहे। आयोग की वेबसाइट की वेबसाइट https://ssc.gov.in के अलावा सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी एग्जाम नोटिफिकेशन, रिजल्ट की घोषणा, एसएससी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां और जनरल अपेडट जारी किए जाएंगे।
SSC के चेयरमैन एस गोपालाकृष्णन का कहना है कि ज्यादातर कैंडिडेट सोशल मीडिया मंच को देखते हैं और अब उन्हें रेगुलर अपडेट मिलते रहे, इसके लिए यह एक और प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आयोग की फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर भी एंट्री होगी।
एसएससी लोगो पर चल रहे फर्जी हैंडल
आयोग के चेयरमैन ने बताया कि यह देखने में आया है कि कर्मचारी चयन आयोग के लोगों का इस्तेमाल कर फर्जी ट्वीटर हैंडल चलाए जा रहे हैं। कई ऐसे फर्जी हैंडल के बारे में समय- समय पर कैंडिडेट्स को जानकारी भी दी जाती है लेकिन फिर भी कुछ ऐसे हैंडल के जाल में कैंडिडेट्स फंस जाते हैं। एसएससी ने अपने एक्स अकाउंट पर ऐसे कुछ फर्जी हैंडल की जानकारी भी दी है।
इन फर्जी अकाउंट से कैंडिडेट गलत जानकारी पाते हैं और उनका नुकसान होता है। ऐसे में आयोग ने अब अपना आधिकारिक ट्वीटर हैंडल शुरू किया है। यह कोशिश है कि छात्रों को समय पर सही अपडेट मिले। फेक आईडी के जाल से बचाने के लिए यह प्रयोग किया गया है। उनका कहना है कि कैंडिडेट्स को आयोग के सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करना चाहिए और नियमित तौर पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट भी देखनी चाहिए। जो भी महत्वपूर्ण अपडेट होगी, उसे दोनों जगह जारी किया जाएगा।
8000 कैंडिडेट्स का रीएग्जाम
हाल ही में खत्म हुए कंबाइंड ग्रैजुएशन एग्जाम टियर-I का एक फाइनल राउंड 14 अक्टूबर को होने जा रहा है। करीब 8000 छात्रों को रीएग्जाम देने का मौका मिलेगा। इनमें ऐसे कैंडिडेट्स हैं, जिन्हें अपने एग्जाम सेंटर पर तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उन्हें पूरा समय नहीं मिल पाया था। साथ ही एग्जाम के आखिरी दिन मुंबई के एक सेंटर पर आग लगने की घटना के कारण कैंडिडेट्स एग्जाम नहीं दे पाए थे। इन सभी का एग्जाम अब 14 अक्टूबर को होगा। एक ही शिफ्ट में यह एग्जाम होगा।
एसएससी ने इस एग्जाम में कई नये प्रयोग किए थे। कंबाइंड एग्जाम में 28 लाख ने आवेदन किया था और करीब 13.5 लाख कैंडिडेट्स ने 126 शहरों और 255 केंद्रों पर 45 शिफ्टों में परीक्षा दी। प्रश्नों को चुनौती देने की प्रक्रिया अगले दिन 15 अक्टूबर से शुरू होगी। अब एक प्रश्न को चुनौती देने की फीस आधी कर दी गई है और अब कैंडिडेट को 50 रुपये की फीस देनी होगी।

You may also like
वैशाली में एक वकील के घर पर NIA ने छापा मारा है। यह छापा AK-47 मिलने के मामले से जुड़ा है। NIA ने वहां से हथियार और पैसे जब्त किए हैं। NIA यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी। यह एजेंसी देश की सुरक्षा से जुड़े बड़े मामलों की जांच करती है। वकील के घर से कई तरह के हथियार मिले हैं। साथ ही, भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है। यह मामला काफी गंभीर है। NIA इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। NIA की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग इस घटना के बारे में जानना चाहते हैं। NIA ने अभी तक इस मामले में और कोई जानकारी नहीं दी है। आगे की जांच जारी है।
Google के फोल्डेबल फोन की बिक्री भारत में शुरू, हजारों रुपये सस्ता मिल रहा प्रीमियम फोन
पेट निकलने का ना करें इंतजार, पतले दिखने वाले लोग अंदर से हो सकते हैं मोटे, 1 लक्षण दिखते ही भागने लगें
न्यायिक सेवा और वकील के रूप में सात साल का है अनुभव तो जिला जज के लिए कर सकते हैं अप्लाई... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Lucky zodiac signs: गुरुवार को रेवती नक्षत्र का प्रभाव; जानें शुभ मुहूर्त, इन राशियों पर होगी बृहस्पति की कृपा