Next Story
Newszop

6 कारण हैं झाइयों की वजह, डॉ. उपासना ने बताया बुढ़ापे की निशानी छुपाने का तरीका, बस करें 1 काम

Send Push
कई लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले झाइयां, रिंकल्स और फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं नजर आने लगती हैं। ऐसा हम सभी के लाइफस्टाइल की गलत आदतों और उससे भी खराब डाइट के कारण होता है। हम सभी अपनी-अपनी जिंदगी और काम में इतने बिजी रहते हैं कि कई बार जाने-अनजाने और कई बार जानबूझकर गलत आदतों को फॉलो कर रहे होते हैं। इन गलत आदतों में बाहर का तला-भुना खाना, सही समय पर न सोना, स्किन की केयर न करना आदि शामिल हैं। ऐसी गलत आदतों की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। अब ये तो हुए आम से कारण जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यहां हम आपको झाइयों होने के सही कारण और बचाव के लिए उपाय भी बताएंगे।
डॉक्टर से बताया क्यों होती हैं झाइयां? image

मशहूर डॉक्टर उपासना वोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने 40 या इसके आसपास की उम्र वाली महिलाओं को इकट्ठा किया है। वीडियो में डॉक्टर उपासना ने सबसे पहले ये बताया है कि झाइयां क्या है और किस तरह उभरती हैं। इसके अलावा, उन्होंने ये भी बताया है कि झाइयां उभरने के क्या कारण हैं और आप इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं?


किस तरह उभरती हैं झाइयां? image

झाइयों को फ्रेकल्स और पिगमेंटेशन भी कहा जाता है। ये त्वचा पर दिखने वाले छोटे, चपटे, हल्के या गहरे भूरे रंग के धब्बे जैसे होते हैं। ये धब्बे आमतौर पर चेहरे, खासकर नाक और गालों पर दिखते हैं। साथ ही, डॉक्टर उपासना ने बताया कि झाइयां मुंहासे से अलग समस्य होती हैं। ये परेशानी स्किन के अंदर से निकलकर आती हैं। झाइयां कभी भी त्वचा के ऊपर से नहीं होती हैं।


झाइयां होने के कारण क्या हैं? image

डॉक्टर उपासना ने झाइयां होने के 6 कारण बताए हैं। इनमें खून की कमी, विटामिन्स की कमी, थायराइड के कारण, हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस के कारण या फिर प्रेग्नेंसी के दौरान भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। ये कुछ आम लेकिन बड़े कारण हैं, जो झाइयों की वजह बन सकते हैं।


कैसे करें बचाव? image

डॉक्टर उपासना ने झाइयों की समस्या से बचने के लिए किसी तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी है। इसके लिए उन्होंने डाइट पर काम करने की बात कही है। जी हां, अगर आप डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करते हैं, तो झाइयों की समस्या से बचा जा सकता है।

इसके लिए आप डाइट में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और स्वस्थ फैट से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। हालांकि, आप डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।


झाइयों से कैसे बचें?​


पत्ता गोभी से होगा फायदा image

डॉक्टर उपासना ने झाइयों की समस्या से बचाव के लिए पत्ता गोभी को फायदेमंद बताया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को रोजाना एक कटोरी भरकर पत्ता गोभी का सेवन करना चाहिए। अगर आप इसमें कुछ वेरिएशन करना चाहते हैं, तो आप रोजाना पत्ता गोभी का जूस निकालकर भी पी सकते हैं। इससे चेहरे की झाइयों को ठीक करने में मदद मिलेगी।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now