नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। रविवार रात करीब 10 बजे यमुना का वॉटर लेवल घटकर खतरे के निशान से नीचे आ गया था। पुराने लोहे के पुल पर रविवार रात 10 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 205.32 मीटर रेकॉर्ड किया गया, जबकि यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। यानी यमुना नदी अब खतरे के निशान से नीचे है। यमुना के पानी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।
बता दें कि 6 दिन बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया है। 1 सितंबर को यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा था। इससे पहले रविवार को हथिनी कुंड बैराज से यमुना में हर घंटे 42-54 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। दूसरी तरफ ओखला बैराज से हर घंटे डबल से भी ज्यादा पानी रिलीज किया गया।
निगम बोध घाट पर दाह संस्कार शुरूयमुना में पानी का लेवल कम होते ही रविवार सुबह से निगम बोध घाट पर दाह संस्कार शुरू कर दिया गया। राहत और बचाव कार्यों में जुटे अधिकारियों ने बताया कि निगम बोध घाट को रविवार सुबह से दाह संस्कार के लिए खोल दिया गया। सुबह 7 बजे से शाम तक 12-15 शवों का दाह संस्कार किया जा चुका था। निगम बोध घाट का संचालन करने वाली संस्था के प्रबंधकों ने बताया कि घाट में हर तरफ कीचड़ जमा है। उसे वर्करों के जरिए साफ कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी जब खतरे के निशान से दो मीटर से अधिक ऊपर बह रही थी तो कई इलाकों में पानी घुस गया था। उन सभी इलाकों में स्थिति अब सामान्य हो रही है। उन्होंने बताया कि मॉनिस्टरी मार्केट, उसके सामने स्थित सिविल लाइन का इलाका और यमुना बाजार से भी काफी हद तक पानी निकल चुका है।

You may also like
घर पर मशरूम उगाने का सरल तरीका: 15 दिन में तैयार करें ताजे मशरूम
दूध में लौंग` डालकर पी लें पुरुष फिर देखिए ये चमत्कारी फ़ायदा
Asia Cup 2025: अफगानिस्तान के खिलाफ हॉन्ग-कॉन्ग खराब फील्डिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, पहली बार हुआ ऐसा
एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम में बदलाव, 3 साल बाद टी20 फॉर्मेट में इस खिलाड़ी की वापसी
ईसीआई ने बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, आधार को 12वें दस्तावेज के रूप में स्वीकार करने का निर्देश