शादाब रिजवी, रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र में पैसे का लालच देकर एक 11 साल की दिव्यांग बच्ची को बुलाकर रेप किया गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। आरोपी को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर लंगड़ा करके गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी दान सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।रामपुर पुलिस के मुताबिक बच्ची मंगलवार को बहन के साथ गांव के बाहरी हिस्से में कंडे (उपले) लेने गई थी। बच्ची पीछे रह गई। बड़ी बहन कंड़े लेकर घर आ गई। लेकिन बच्ची नहीं लौटी। परिजनों ने धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर से बच्ची के गुम होने का ऐलान मंगलवार देर शाम को कराया और देर रात तक उसे तलाशते रहे। लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार को प्रेम सिंह को अपने खेत में कमरे के पीछे बच्ची लहूलुहान हालत में कराहते मिली। वह बच्ची को उसके घर ले गया। परिजन पीड़िता को अस्पताल ले गए। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से सबूत जुटाए। डॉक्टर अंजू सिंह ने रेप किए जाने, पीड़िता के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार करने की बात कही। उसका चेहरा सूज गया है। उसके शरीर पर कई जख्म के निशान मिले। पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए रेफर किया गया है। एसपी रामपुर विद्यासागर मिश्रा के मुताबिक मासूम की मां की शिकायत पर धारा 65(2) BNS और 5M/6 POCSO ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर दान सिंह (24) का नाम सामने आया। पुलिस ने बुधवार देर शाम आरोपी की घेराबंदी की। दान सिंह ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल दान सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने पूछताछ में घटना करना स्वीकार किया है। गुरुवार को दान सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
You may also like
हत्या मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
महिला संवाद से राजद को चिढ़, जिनके शासन में लूटा गया सरकारी खजाना: उमेश सिंह कुशवाहा
बिहार के मनरेगा मजदूरों के लिए केंद्र से मिले 2102.24 करोड़ रुपये
नैनीताल के मेधावी विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
बंगाल में हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ विहिप ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन