लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम अब करवट लेने लगा है। नवंबर के पहले हफ्ते के बाद सर्दी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। मौसम विभाग ने राज्यभर में ठंड में इजाफे की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आगामी तीन दिनों में रात का तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य के गंगा के मैदानी इलाकों में सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा। फिलहाल, दिन में हल्की धूप और शाम के बाद ठंडी हवाएं मिलकर मौसम को ठिठुरन भरा बना रही हैं। दरअसल, पहाड़ों पर बर्फबारी तेज हुई है। इससे मैदानी इलाकों में हल्की हवाओं के असर से ही ठंडी के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
तीन दिनों में बदलेगा मौसममौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन का तापमान लगभग सामान्य रहेगा। इस बदलाव के चलते सुबह और देर शाम के समय सर्दी का अहसास बढ़ जाएगा। गंगा के मैदानी इलाकों लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर में इसका सबसे अधिक प्रभाव देखा जाएगा।
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, रात के समय हल्की ठंडी हवाओं और कोहरे की संभावना भी है। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड जैसी स्थिति बन सकती है।
दिन में धूप, रात में ठंड बढ़ीप्रदेश में गुरुवार को दिनभर हल्की धूप खिली रही, जिससे दोपहर में हल्की तपिश महसूस हुई। लखनऊ, कानपुर में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास है वातावरण में अधिकतम नमी 91 प्रतिशत और न्यूनतम नमी 42 प्रतिशत रही। इस दौरान उत्तर-पूर्व दिशा से औसतन 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलने के आसार हैं। हालांकि, इसी दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा से 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं गंगा के मैदानी क्षेत्रों में सर्दी को बढ़ा देंगी। आने वाले दिनों में रात का पारा तीन से पांच डिग्री तक नीचे जा सकता है। सर्दी का असली असर अब दिखना शुरू होगा।
ठंड बढ़ने पर बचाव जरूरीमौसम विभाग ने जनता को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है। दरअसल, ठंड के शुरुआत में हल्की लापरवाही भी लोगों को बीमार बना सकती है। रात में बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करने, बुजुर्गों और बच्चों को ठंडी हवा से बचाने औरबीमार लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक गिरते तापमान से सर्दी-जुकाम, खांसी और श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि लोग मौसम में हो रहे इस बदलाव के प्रति सतर्क रहें। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा और ओस की परतें दिखने लगी हैं।
मुरादाबाद में दिखी धुंधमुरादाबाद क्षेत्र में धुंध का असर दिखने लगा है। मंगलवार से ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दिन की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है। घने कोहरे के बीच टपकती ओस लोगों को दिसंबर जैसी स्थिति का अहसास कराती दिखी। मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से धुंध और कोहरे जैसी स्थिति दिख रही है। आने वाले समय में मौसम में ठंडक और बढ़ने की उम्मीद है। शहर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

You may also like

भाइयों के बीच हुई मारपीट... मथुरा कोर्ट ने दो भाइयों को सुनवाई के दौरान खड़ा रहने की दी सजा, जानिए मामला

Narendra Modi Stadium में हो सकता है T20 World Cup 2026 का फाइनल, अहमदाबाद सहित ये हैं शॉर्टलिस्ट वेन्यू

भोजन ग्रहण करने के नियम बदल देंगे जीवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

राहुल गांधी ने पूरे देश को दिखा दिया कि चुनाव आयोग कैसा काम कर रहा: राशिद अल्वी

Online Fraud: AI रिसर्चर लेफ्टिनेंट कर्नल को बनाया शिकार, साइबर फ्रॉड करने वाले दो वांटेड गिरफ्तार