Next Story
Newszop

प्रेमी के साथ भागी बेटी तो पिता ने प्यार से बुलाया घर, और बाथरूम में किया 'कांड', 3 दिन बाद खुला राज तो कांप गई मां

Send Push
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। यह घटना झूठी शान के लिए की गई। पिता ने बेटी का गला दबाकर उसे मार डाला। फिर लाश को बाथरूम में छिपा दिया। मृतका की मां ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद यह मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मुकेश सिंह है। मृतका की पहचान साक्षी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मोहिउद्दीननगर के टाडा गांव की घटनादरअसल, यह घटना मोहिउद्दीननगर के टाडा गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि साक्षी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। बाद में पता चला कि वह दिल्ली में है। उसके पिता ने उससे संपर्क किया। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि अगर वह घर लौट आएगी तो उससे कुछ नहीं कहेंगे। साक्षी घर लौट आई। लेकिन मुकेश ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। और तीन दिनों तक शव को बाथरूम में छिपाए रखा। बाथरूम में मिली साक्षी की लाशसाक्षी की मां को शक हुआ कि कुछ गलत हुआ है। उसने अपने पति से पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने फिर से बेटी के घर से भागने की बात कही। इसके बाद साक्षी की मां ने यह बात अपनी बहन और बहनोई को बताई। उन्होंने हत्या का शक जताया। पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ की। उसने पुलिस को भी बेटी के फरार होने की बात कही। लेकिन जब पुलिस ने बाथरूम से साक्षी की लाश बरामद की, तो पूरा मामला खुल गया। इसके बाद मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। क्या बोली पुलिसपुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि साक्षी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसके बाद मालूम पड़ा कि वो दिल्ली में है। जिसके बाद पिता ने उससे संपर्क साधा। भरोसे में लेकर कहा कि वो घर आ जाए, उससे कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन जब साक्षी लौटकर वापस घर आई तो पिता मुकेश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। तीन दिनों तक शव को बाथरूम में छिपाए रखा।
Loving Newspoint? Download the app now