Top News
Next Story
Newszop

Bhopal News: भोपाल की अवैध कॉलोनियों पर चला CM मोहन यादव का बुलडोजर, 65 लाख के कंस्ट्रक्शन को किया जमींदोज

Send Push
भोपालः मध्य प्रदेश में बनी अवैध कॉलोनियों पर डॉ मोहन यादव सरकार सख्त हो गई है। अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन जारी है। राजधानी भोपाल में इस मामले पर सबसे ज्यादा सख्ती देखने को मिल रही है। शनिवार को प्रशासन ने रायसेन रोड पर बिलखिरिया में एक कॉलोनी को बुल्डोजर से ढहा दिया। यहां पर जेसीबी की मदद से गेट और सड़क सहित 65 लाख रुपए का स्ट्रक्चर हटा दिया गया।प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि ऐसी ही 70 अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के अनुसार ग्राम बिलखिरियाकलां में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसे हटाया गया है। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है। अवैध कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजरआपको बता दें कि यहां से पहले नीलबड़ में कृषि भूमि पर बिना अनुमति के काटी जा रही दो कॉलोनियों गोल्डन पार्क कॉलोनी और सिद्धी विनायक फेज-2 की सड़क और गेट तोड़ दिए गए थे। वहीं, ग्राम सेमरी बाज्यफत में अवैध कॉलोनी 'वाटिका' के मुख्य द्वार को तोड़ा और पक्की सड़क को उखाड़ा गया था। शहर में 70 अवैध कॉलोनियां हैं निशाने परइसके अलावा ग्राम छापरी में सिद्धी विनायक कॉलोनी में भी कार्रवाई की गई थी। यहां पर सड़क और गेट को तोड़ा गया था। रोलूखेड़ी में भी अवैध कॉलोनी को हटाने की कार्रवाई हो चुकी है। गौरतलब है कि भोपाल में करीब 70 कॉलोनियों की सूची तैयार की गई है। कुछ दिन पहले कॉलोनाइजरों को नोटिस दिए गए थे, अब कलेक्टर कोर्ट से इन पनर आदेश होने शुरू हो गए हैं। यहां सर्वाधिक हैं अवैध कॉलोनियांरातीबड़, नीलबड़, रोलूखेड़ी, कानासैय्या, कालापानी, पचामा, पिपलिया बरखेड़ी, अमरावदकलां, शोभापुर, थुआखेड़ा, छावनी पठार, बैरसिया रोड, सेवनिया ओंकारा, कोलुआ खुर्द, हथाईखेड़ा, रायसेन रोड, बिशनखेड़ी, कलखेड़ा, करोंद, बैरागढ़, भौंरी।
Loving Newspoint? Download the app now