बैंकॉक: थाईलैंड सरकार ने कंबोडिया के साथ जारी संघर्ष के बढ़ने की चेतावनी दी है। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने कहा है कि यह लड़ाई बढ़कर एक पूर्ण युद्ध में तब्दील हो सकती है। उन्होंने बताया है कि भारी हथियार इस्तेमाल होना शुरू हो गए हैं और सीमा पर 12 स्थानों तक लड़ाई फैल गई है। यह संघर्ष के खतरनाक तरीके से बढ़ने का स्पष्ट संकेत है। थाईलैंड के नेता की चेतावनी से भारत के पड़ोस में युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई हैं। एशिया के पड़ोसी देश थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर गुरुवार सुबह से झड़पें जारी हैं।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष में अब तक दोनों देशों में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं। वहीं बॉर्डर के आसपास के इलाकों के हजारों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेनी पड़ी है। कंबोडिया ने थाईलैंड पर नागरिक इलाकों पर क्लस्टर हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। थाईलैंड ने कंबोडिया पर नागरिक क्षेत्रों में गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए कई गांवों को खाली कराया है।
गंभीर होती जा रही लड़ाईथाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब विवादित सीमा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन लड़ाई जारी है। दोनों देशों में सीमा विवाद सैकड़ों वर्ष पुराना है लेकिन बीचे कुछ दिनों में इस टकराव ने तेजी से गंभीर रूप लिया है। थाईलैंड में उबोन रत्चथानी और सुरिन प्रांतों में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं। वहीं कंबोडिया के ओद्दार मींचे प्रांत में एक हजार से ज्यादा परिवाीरों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।
इस बीच थाईलैंड के विदेश मंत्री ने कहा है कि इस संघर्ष में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। उनका यह बयान वैश्विक नेताओं की युद्धविराम की अपीलों के बीच आया है। दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ आसियान के अध्यक्ष मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी दोनों देशों के बीच बातचीत की पेशकश की है।
Video

You may also like
अजमेर शरीफ दरगाह में है चमत्कारी दुआओं के साथ भूत-प्रेतों के रहस्यों का अजीब संगम, वीडियो में जानिए रौंगटे खड़े करने वाली घटनाएं
डोनाल्ड ट्रंप की मां मैरी ऐनी की कहानी, स्कॉटिश द्वीप से न्यूयार्क तक कैसे पहुंचीं
थाईलैंड-कंबोडिया की लड़ाई मुझे भारत-पाक की याद दिला रही... ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं से की बात, बड़ा ऐलान
बिहार के बोधगया में वियतनाम के यूट्यूबर्स आपस में क्यों उलझ रहे हैं?
एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 14 सितंबर को होगा