Next Story
Newszop

जया बच्चन ने मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में महिला का गुस्से में हाथ झटकर लगाई लताड़, लोग बोले- बहन रेखा से सीखो

Send Push
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन का मिजाज अक्सर गर्म ही देखा गया है। वह अक्सर अपने तेवर के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी पैप्स पर भड़कती हैं तो कभी किसी को फटकार लगा देती हैं। वह इस दौरान जरा भी नहीं सोचतीं कि ये सब देखने के बाद लोग क्या कहेंगे। उन्हें जो सही लगता है, वह वैसे ही रिएक्ट करती हैं और इसके लिए उनकी आलोचना भी होती है। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिस पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में 4 अप्रैल की सुबह 3:30 बजे निधन हो गया था। 5 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से बेटों द्वारा किया गया। अब 6 तारीख को प्रार्थना सभा रखी गई। जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। उदित नारायण, जॉनी लीवर, आशा पारेख, राकेश रोशन, रंजीत, आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, पद्मिनी कोल्हापुरी, सोनू निगम जैसी हस्तियों को स्पॉट किया गया।
जया बच्चन ने महिला का हाथ झटकाअब इस मौके पर जया बच्चन भी पहुंची। सफेद रंग के सलवार-कमीज में काले रंग का स्लिंग पर्स टांगे वह दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की प्रेयर मीट में आईं। अब इस दौरान वह खड़ी ही थीं कि तभी एक किसी महिला ने उनकी पीठ पर हाथ थपथपाया। वह चौंक कर उनकी तरफ मुड़ीं और दैखते ही उस महिला का हाथ पकड़कर जोर से झटक दिया। और उस महिला के पति, जो कि वीडियो बना रहे थे, उनको भी डांटा। जिसके बाद दोनों ने हाथ जोड़कर हेलो कहा लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा कि दोनों वहां से दूर ही चले गए। जया बच्चन को रेखा से इंसानियत सीखने की सलाहअब जया बच्चन के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, 'फोटो खिंचाते ही क्यों हैं लोग इनके साथ। जब पता है कि सरफिरी हैं।' एक ने लिखा, 'इनकी बहू ऐश्वर्या के बारे में सोचो कि वह कैसे मैनेज करती होगी।' एक ने लिखा, 'भाई अमित भाई ही सह सकते हैं।' एक ने लिखा, 'अमिताभ को सलाम है, जो इनको बर्दाश्त कर रहे हैं।' एक ने लिखा, 'मुझे उन कपल के लिए बुरा लग रहा।' एक ने उस महिला के लिए लिखा, 'मौत को छूकर टक से वापस आ गईं आंटी, वरना गई थीं आज।' एक ने जया को रेखा से इंसानियत सीखतने की सलाह दी।
Loving Newspoint? Download the app now