मूलांक 1
आज मूलांक 1 वालों के लिए वालों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार के मामले में भाग्य का पूरा साथ न मिलने से आपके कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही, आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा और फिजूलखर्ची से बचने की जरूर है। अन्यथा भविष्य में परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी की ओर से आपके ऊपर मानसिक दबाव या अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में धैर्य और संयम के साथ परिस्थितियों को संभालना जरूरी होगा।
मूलांक 2

आज मूलांक 2 वालों को अचानक कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र, पारिवारिक जीवन या निवास स्थान के रूप में भी आपके सामने कोई बदलाव आ सकता है। ऐसे में परिस्थिति को पहचानने के बाद उसके अनुसार निर्णय लेना आपके लिए जरूरी होगा। इससे लाभ जरूर मिलेगा। आज अपनी भावनाओं को भी नियंत्रण में रखना होगा और सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर होगा।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वालों के लिए कार्यक्षेत्र में नए अवसर और कार्यों के रास्ते खुल सकते हैं। ऐसे में आपको इन मौकों को पहचानना होगा। नौकरी और व्यवसाय में आज सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। इसके लिए आपको खुद आगे बढ़कर प्रयास और मेहनत करने की जरूरत होगी। बिजनेस करने वालों को नए संपर्क और नेटवर्किंग से भविष्य में लाभ प्राप्त हो सकता है।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वालों को आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। वहीं, पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव या बहस हो सकता है। ऐसे में कोई भी बात सोच-समझकर बोलें और वाणी पर संयम रखें। शांति और समझदारी से परिस्थिति को संभाला जा सकता है और संबंधों में भी मधुरता कायम रहेगी।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ बिता रहे लोगों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। अगर आप विवाह की योजना बना रहे हैं, तो परिवार से सहमति प्राप्त हो सकती है। साथ ही, भाई-बहनों और मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी। लेकिन कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको संतुलन बनाए रखना होगा।
मूलांक 6

आज मूलांक 6 वालों को कार्यस्थल पर अचानक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके पीछे की वजह आपका कोई विरोधी भी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी आज सावधान रहने की जरूरत है। शरीर से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान दें और बाहरी भोजन से परहेज करें। मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों के दिन की शुरुआत ऊर्जा से भरपूर हो सकती है। कार्यस्थल पर आप अपने मुताबिक काम करना पसंद करेंगे। लेकिन कुछ लोगों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो सकता है। हालांकि, दिन के समय स्थिति बेहतर होने लगेगी। कामकाज के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो लाभकारी सिद्ध होगी।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वालों के ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आपको कुछ लोगों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। व्यापार के मामले में कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें। शांति और धैर्य के साथ कोई भी निर्णय लेना ज्यादा बेहतर होगा।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वालों को किसी भी प्रकार के विवाद या बहस में पड़ने से बचना होगा। ऐसा करने से आपकी प्रतिष्ठा पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कार्यस्थल पर भी आपको अनावश्यक मामलों में समय लगाने से बचना होगा और अपनी ऊर्जा को बचाकर रखना बेहतर होगा। अगर आप नए व्यवसाय या निवेश की योजना बना रहे हैं तो अभी के लिए रुकना बेहतर होगा। यह समय नए कार्यों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। ऐसे में धैर्य के साथ परिस्थितियां संभालना बेहतर होगा।
You may also like
डीसी ओपन: खिताबी मुकाबले में अन्ना कालिंस्काया से भिड़ेंगी लेयला फर्नांडीज
श्रावण मास में पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे चंकी पांडे, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
नंदू नाटेकर : बैडमिंटन कोर्ट का 'किंग', जिसने पहली बार भारत को जिताया 'इंटरनेशनल खिताब'
इस रहस्यमयी जनजातिˈ की महिलाएं 90 की उम्र में भी हो जाती हैं गर्भवती 150 साल तक जीती हैं और दिखती हैं सिर्फ 20 की
यहां पर बेटीˈ के जवान होते ही पिता बन जाता है पति, बचपन में बेटी की तरह करता लाड़-दुलार