Next Story
Newszop

आज का कुंभ राशिफल, 23 अगस्त 2025 : रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी रुचि, व्यापार में बनेंगी नई योजनाएं

Send Push
Aquarius Horoscope Today, 23 August 2025 : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में हर काम जिम्मेदारी से करने की जरूरत होगी तभी लाभ प्राप्त होगा। व्यापार के मामले में कुछ दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जा सकती हैं। वहीं, रचनात्मक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी और निजी जीवन में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी और व्यवहार से सम्मान बढ़ेगा। परिवार में अगर आपने अपने बच्चों को कोई जिम्मेदारी दी है, तो वे उसे समय पर पूरा कर लेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। आइए विस्तार से जानें आज का कुंभ राशिफल...



आज कुंभ राशिवालों का करियर राशिफल : कार्यक्षेत्र में आपको हर काम पूरी जिम्मेदारी से करना होगा। लापरवाही बरतने से नुकसान हो सकता है। व्यापार के मामले में कुछ दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाई जा सकती हैं और रचनात्मक कार्यों की ओर भी रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अपनी मधुर वाणी और व्यवहार के चलते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर आपको क्रोध से बचना होगा।



आज कुंभ राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : कुछ निजी मामलों में आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, परिवार में अगर बच्चों को कोई जिम्मेदारी दी है, तो वे उसे समय पर पूरी कर लेंगे। मन में चल रही परेशानी को जीवनसाथी के साथ साझा करना बेहतर होगा और परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएंगे। आप दूसरों की भलाई के बारे में भी कोई योजना बना सकते हैं।



आज कुंभ राशिवालों की सेहत का हाल : किसी चीज के बारे में ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में संगीत और ध्यान का सहारा लेना बेहतर रहेगा।



आज कुंभ राशिवालों के लिए उपाय : शनि चालीसा का पाठ करना लाभदायक साबित होगा।

Loving Newspoint? Download the app now