आगरा: यूपी के आगरा में परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को एक ऐसा अजीबोगरीब मामला आया जिसे सुनकर काउंसलर भी अचरज में पड़ गए। एक दंपित्त जिनकी शादी को 32 वर्ष पूरे हो गए थे, लेकिन उनका विवाद इस बात पर हो गया। महिला का पति उसके लिए एक्ससाइज करने की मशीन लेकर नहीं आ रहा था। महिला का कहना था कि वह आकर्षक और फिट रहना चाहती है, लेकिन पति मशीन लेकर नहीं आया। जबकि उसके साथ मारपीट कर दी गई।
उम्र के इस पढ़ाव में दंपत्ति के विवाद का ये मामला काउंसलरों को अजीब लगा। महिला ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। उनके नाती हैं। दोनों की शादी को 32 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन वह अपने आपको फिट और आकर्षक देखना चाहती है। इसके लिए उसने अपने पति से ट्रेडमिल यानि एक्सरसाइज मशीन लाने की फरमाइश की थी। मगर उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर दी।
महंगी थी मशीन
पति ने कहा कि इस उम्र में एक्सरसाइज करना उसे पसंद नहीं है। इसके अलावा मशीन महंगी होने के कारण वह उसे खरीदने में असमर्थ था। इस बात पर उसकी पत्नी ने उसके साथ विवाद किया था। पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी। पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र पर भेज दिया था। रविवार को दोनों के बीच काउंसलरों ने सुलह कराने का प्रयास किया था। मगर सुलह नहीं हो सकी है।
दंपत्ति को दी अगली तारीख
परिवार परामर्श केंद्र पर आए इस मामले पर काउंसलरों ने बताया कि नवदंपत्ति के बीच ऐसे विवाद होते थे, लेकिन इस उम्र पर ऐसे मामले आधुनिकता के कारण बढ़ रहे हैं। इस वजह से आपसी सामंजस्य नहीं बन पाता है। दंपत्ति को सुलह के लिए अगली तारीख पर बुलाया है।

You may also like

चीन की 'तकनीकी करतूत' सामने आई, इलेक्ट्रिक बसों में सीक्रेट 'सिम कार्ड', जो हजारों किमी दूर से कर देता है खेला

धनु राशिफल 10 नवंबर 2025: बॉस के साथ हो सकता है मतभेद, उठानी पड़ेगी परेशानी

अमेरिका में शटडाउन से हवाई यात्रा में व्यवधान, 2000 उड़ाने रद्द

आज का मौसम 10 नवंबर 2025: देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश और शीतलहर की चेतावनी, जान लीजिए यूपी-दिल्ली का हाल

कंट्रोल मेंˈ रहेगी डायबिटीज रोज पैर के इस पॉइंट को 3 मिनट दबाएं फिर देखें कमाल﹒