Next Story
Newszop

Jio-Airtel भूल जाओ, TATA अपनाओ! मिलेगी 100Mbps इंटरनेट संग फ्री OTT और टीवी चैनल्स की मौज

Send Push
हाई स्पीड इंटरनेट और एंटरटेनमेंट पसंद करने वालो की टाटा ने फुल मौज करा दी है। दरअसल टाटा एक कमाल का प्लान लेकर आया है। इस प्लान में आपको 100Mbps इंटरनेट के साथ फ्री OTT और टीवी चैनल्स का मजा मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा। चलिए इस धांसू प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं।





क्या है खास प्लान?इस प्लान की डिटेल में जाने से पहले इसकी कीमत की बात कर लेते हैं। यह प्लान 900 रुपये में लॉन्च किया गया है। जिसमें यूजर को 100Mbsp की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। टाटा प्ले फाइबर के इस प्लान में 200 से ज्यादा टीवी चैनल का ऐक्सेस भी दिया जाएगा। साथ ही आप कई पॉपुलर OTT ऐप्स में से 6 अपने प्लान के लिए चुन पाएंगे। आप चाहें, तो इस प्लान को 2700 रुपये + जीएसटी देकर तीन महीने के लिए भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। बता दें कि इस प्लान को लेने वाले ग्राहक को कंपनी की ओर से ही Wifi राउटर भी मिलेगा। इनके अलावा इस प्लान में कुछ अतिरिक्त OTT ऐप्स टाटा की ओर से फ्री में दी जाएंगी।





850 वाला प्लान भी है काम काटाटा प्ले फाइबर का 850 रुपये वाला प्लान भी बहुत काम का है। इस प्लान में भी यूजर को 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। वहीं इस प्लान में भी 200 फ्री टीवी चैनल्स देखने को मिलेंगे। हालांकि इस प्लान में यूजर अपनी पसंद की 4 OTT ऐप्स चुन पाएंगे। यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जिन्हें ज्यादा OTT ऑप्शन नहीं चाहिए। इस प्लान को भी 2550 रुपये + जीएसटी देकर तीन महीने के लिए सब्सक्राइब किया जा सकता है।





Airtel और Jio क्या दे रहेअगर इन प्लान्स की तुलना Airtel और Jio के उपलब्ध ऑफर्स से की जाए, तो पता चलता है कि Tata Play Fiber का प्लान ज्यादा काम का है। दरअसल Airtel OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस अपने खुद के एक्सट्रीम ऐप में देता है। इससे ऐप्स को अलग-अलग ऐक्सेस कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह Jio के प्लान में टीवी चैनल्स का एक्सेस इंटरनेट के जरिए ही मिलता है। इसका इस्तेमाल उन लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है जो डिश के जरिए टीवी चैनल्स देखा करते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now