अगली ख़बर
Newszop

रामगढ़ सीट पर वोटिंग से पहले घूमतीं नजर आईं यूपी की BJP विधायक पूजा पाल, RJD ने उठाए सवाल

Send Push
कैमूर: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है, लेकिन इसके बाद भी नेताओं की गतिविधियां जारी हैं। कैमूर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश की विधायक पूजा पाल रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में घूमती नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजद कार्यकर्ता उनके सामने सवाल उठा रहे हैं।


पैसे बांटने और मोबाइल छीनने का आरोपवीडियो में आरोप लगाया गया है कि पूजा पाल मतदाताओं को पैसों का प्रलोभन दे रही थीं। जब स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। वीडियो में पूजा पाल अपने गनर और कुछ अन्य लोगों के साथ नजर आती हैं। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि प्रचार खत्म होने के बाद वह इलाके में क्यों घूम रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि 'हम तो बस जा रहे हैं।'


राजद ने चुनाव आयोग पर उठाए सवालराजद ने इस पर चुनाव आयोग और पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में प्रशासन मौन साधे हुए है। राजद ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'चुनाव आयोग मर गया है। यूपी की BJP MLA चुनाव आयोग को बिहार की मिट्टी में दफ़ना रही है।'



2020 में कैमूर में एनडीए का सूपड़ा साफ
कैमूर जिले की चार विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मोहनिया, भभुआ, चैनपुर और रामगढ़ सीट पर मंगलवार की सुबह से ही वोटर पोलिंग सेंटर पर लाइनों में लगे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को इन चारों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। राजद ने मोहनिया, भभुआ और रामगढ़ पर जीत दर्ज की थी, जबकि चैनपुर सीट बसपा के खाते में गई थी।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें